Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिवंगत भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज कुमार के परिजनों को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया आर्थिक सहयोग, कुल नौ लाख इकसठ हजार रुपये सुपुर्द किये
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    दिवंगत भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज कुमार के परिजनों को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया आर्थिक सहयोग, कुल नौ लाख इकसठ हजार रुपये सुपुर्द किये

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिवंगत भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज कुमार के परिजनों को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया आर्थिक सहयोग, कुल नौ लाख इकसठ हजार रुपये सुपुर्द किये

    जमशेदपुर। पिछले महीने भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री रहे सूरज कुमार की हुई नृशंस हत्या पर कार्यकर्ताओं के बीच शोक का वातावरण है। इस विषम परिस्थिति में भाजपा जमशेदपुर महानगर नें “कार्यकर्ता सर्वोपरि” की भावना को अंगीकार कर संगठन की मूल भावना को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ताओं के सहयोग से स्व. सूरज कुमार के परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में स्व. सूरज कुमार के परिजनों को साकची स्थित जिला कार्यालय में नौ लाख इकसठ हजार रुपये के जमा राशि के कागजात सुपुर्द किये गए। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने बताया कि एक समर्पित, कर्मठ एवं सच्चे सिपाही के रूप में सूरज कुमार की यादें सदैव जीवंत रहेगी। उनके अचानक निधन होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भाजपा महानगर अपने कार्यकर्ता के प्रत्येक सुख-दुःख में उनके साथ सदैव खड़ी रहेगी। हम प्रिय सूरज को वापस तो नहीं ला सकते परंतु परिवार को जीने का छोटा सहारा तो जरूर बन सकते हैं। इसी भावना को प्रकट करते हुए पार्टी ने बिस्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर में दिवंगत सूरज कुमार के माता जी के नाम से “मासिक किश्त योजना” में 3 लाख रुपये, दूसरा हिस्सा “किसान विकास पत्र” की सावधि योजना में स्व. सूरज की पत्नी एवं उनकी बेटी के नाम से क्रमशः 3.5 लाख व 3 लाख रुपये जमा कराया है। उनके परिजनों को उन दस्तावेजों के साथ शेष बचे 11 हजार रुपये नकद राशि सुपुर्द की गयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी सदस्य एक परिवार की भांति हैं जहां सभी कार्यकर्ता एक दूसरे से आत्मीय रूप से जुड़ें हैं। उन्होंने अभियान में भागीदार बनने वाले सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को दोहराते हुए कहा कि इस घटना में शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, डॉ राजीव, भूपेंद्र सिंह, जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद , ज्योति अधिकारी, सुरेश शर्मा, बिनोद राय, त्रिदेव चट्टराज, संदीप शर्मा बौबी, चंचल चक्रवर्ती, अमिताभ सेनापति एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article राष्ट्र अपने नेताजी के क़ुर्बानी को सदैव याद रहेगा :काले
    Next Article वीर बाल दिवस को समर्पित चार दिवसीय कार्यक्रम का आज हुआ शुभारंभ

    Related Posts

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.