Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता हथियार के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार
    Breaking News अपराध झारखंड

    जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता हथियार के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 23, 2022Updated:January 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता हथियार के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पुलिस को मानगो आजादनगर थाना क्षेत्र में लूट और फायरिंग मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने कुख्यात अपराधकर्मी वसीम अंसारी उर्फ वसीम खान सहित पांच अपराधकर्मियों को दो देसी कट्टा, चार राउंड जिंदा कारतूस, दो लूट के स्कूटी और तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इसकी जानकारी देते हुए जमशेदपुर एसएसपी डॉ एम तमिल वानन ने बताया, कि क्षेत्र में लगातार हो रही लूटपाट और फायरिंग की घटना को देखते हुए सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, पटमदा डीएसपी, मानगो, उलीडीह एवं आजाद नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी. जिसने बेहद ही प्रोफेशनल तरीके से तफ्तीश करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम वसीम अंसारी, मोहम्मद शफीक अली, जाहिद खान, मोहम्मद राशिद उर्फ रौनक, सबीर उर्फ सन्नो बच्चा है. पांचों कुख्यात अपराधी कर्मी रहे हैं, और पांचों के खिलाफ जमशेदपुर और सरायकेला जिले के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया, कि गिरफ्तार पांचों अपराधियों ने मानगो रोड नम्बर 13 बी में 3 जनवरी को हुए फायरिंग और 15 जनवरी को आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड में हुए स्कूटी लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

    सिदगोड़ा पुलिस ने पत्नी को प्रताड़ित करने व दहेज लोभी के खिलाफ किया मामला दर्ज

    सिदगोड़ा पुलिस ने दहेज के लिए महिला का गर्भपात करवाने, जान मारने की नीयत से मारपीट और दहेज की मांग करने का मामला थाना में दर्ज किया है. यह मामला छोटा गोविंदपुर सुभाषनगर की रहने वाली प्रीति सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है. घटना में पति समेत छह लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना में आरोपी बारीडीह बस्ती शक्तिनगर के रहने वाले पति आलोक कुमार सिंह, कमला निवास भारत गैस गोदाम के पास रहने वाली शोभा देवी, बारीडीह संताल बस्ती निवासी तुलसी सिंह, विकास सिंह, प्रकाश कुमार और कमला निवास के रहने वाले विशेष कुमार को बनाया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबैंगलोर आईएसएम के स्टूडेंट्स ने धुआँ कॉलोनी में नन्हें बच्चों संग बाँटे खुशियां
    Next Article  राष्ट्र अपने नेताजी के क़ुर्बानी को सदैव याद रहेगा :काले

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.