Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शराब की होम डिलीवरी पर भाजपा का तंज, कहा- दवा के जगह हेमंत सरकार झारखंडवासियों को दारू पिलाने पर आमादा
    Breaking News झारखंड

    शराब की होम डिलीवरी पर भाजपा का तंज, कहा- दवा के जगह हेमंत सरकार झारखंडवासियों को दारू पिलाने पर आमादा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शराब की होम डिलीवरी पर भाजपा का तंज, कहा- दवा के जगह हेमंत सरकार झारखंडवासियों को दारू पिलाने पर आमादा।

    जमशेदपुर। झारखंड में शराब की होम डिलीवरी होगी। राज्य सरकार के उत्पाद विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान राजस्व की बढ़ोतरी के लिए काम करना प्रारंभ कर दिया है। झारखंड सरकार के इस निर्णय पर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा है। शुक्रवार को जारी प्रेस-विज्ञप्ति में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने निर्णय पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड सरकार कोरोना के इस दौर में लोगों को दवा के स्थान पर दारू पिलाने को आमादा है। कोरोना के मुश्किल हालात के बीच जहां लोग स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने को लेकर चिंतित हैं। तो वहीं, राज्य की हेमंत सरकार शराब की होम डिलीवरी करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को शराब माफियाओं की चिंता है। शराब बिके इसकी चिंता है, लेकिन लोगों के स्वास्थ्य सुविधा की कोई चिंता नहीं है। कुणाल षाड़ंगी ने निर्णय पर चुटकी लेते हुए कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ की सार्थकता वास्तविक रूप में अब सिद्ध हो रही है। जहां ‘शराब आपके द्वार’ कार्यक्रम भी लांच हो गया है। श्री षाड़ंगी ने राज्य सरकार से इस निर्णय को तत्काल रद्द करने की मांग की है। वहीं, कुणाल षाड़ंगी ने शुक्रवार को ट्वीट के जरिये भी हेमंत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि आदरणीय गुरूजी शिबू सोरेन ने नशामुक्त झारखंड की कल्पना की थी। लेकिन कांग्रेस की संगत का असर तो देखिए अब घर-घर शराब पहुंचाने की तैयारी हो रही है। आगे उन्होंने लिखा कि ख़त जो लिखा मैंने नशामुक्ति के पते पर, डाकिया ही चल बसा शहर ढूँढते ढूँढते। लीजिए मेरे सभी युवा साथियों ! आख़िर आ ही गया रोज़गार। उनके इस ट्वीट पर सैकड़ों युवाओं ने राज्य सरकार को निशाने पर लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिग ब्रेकिंग महिला ने लगाया अधिवक्ता अनिल तिवारी पर गंभीर आरोप, अधिवक्ता ने कहा आरोप बेबुनियाद
    Next Article कोल्हान के तीनों जिला अध्यक्ष का हुआ अभिनन्द फूटे पटाखे

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.