Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पांच साल या उससे कम उम्र के बच्चों को मास्क पहनने की छूट
    Headlines राष्ट्रीय

    पांच साल या उससे कम उम्र के बच्चों को मास्क पहनने की छूट

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaJanuary 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। पांच साल या उससे कम उम्र के बच्चों को मास्क पहनने की छूट रहेगी। दरअसल, गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 को लेकर जारी नई गाइडलाइन के तहत यह छूट दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘बच्चों और किशोरों (18 वर्ष से कम) में कोविड-19 के प्रबंधन के लिए संशोधित व्यापक दिशा-निर्देश में कहा है कि पांच साल और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए मास्क की सिफारिश नहीं की जाती है। वहीं,  माता-पिता की सीधी देखरेख में छह-11 साल के बच्चे सुरक्षित और उचित तरीके से मास्क का उपयोग कर सकते हैं। जबकि 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को वयस्कों की तरह ही मास्क पहनना चाहिए। इसके अलावा मंत्रालय ने संक्रमण की गंभीरता के बावजूद 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए एंटीवायरल या मोनोक्लोनल एंटीबॉडी का उपयोग करने की सिफारिश भी नहीं की है। इस संबंध में सुझाव दिए गया है कि स्टेरॉयड का उपयोग किया जाता है तो उन्हें नैदानिक ​​​​सुधार के आधार पर 10 से 14 दिनों में इसकी खुराक कम करते जाना चाहिए।

    मंत्रालय ने कहा कि अन्य देशों के उपलब्ध आंकड़े बताते हैं कि ओमिक्रोन वैरियंट स्वरूप के कारण होने वाली बीमारी कम गंभीर है। हालांकि, महामारी की लहर के कारण सावधानीपूर्वक निगरानी की जरूरत है। जो अन्य सुझाव दिए गए हैं, उनमें कोविड-19 के लिए स्टेरॉयड का इस्तेमाल सही समय पर करना जरूरी है। सही दिशा में सही डोज दिया जाना जरूरी है, बच्चों के असिम्टोमैटिक होने या माइल्ड केस मिलने पर उन्हें रुटीन चाइल्ड केयर मिलना जरूरी है। अगर, योग्य हैं तो वैक्सीन जरूर दी जाए, बच्चों के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद परिजनों की काउंसलिंग की जाए। उन्हें बच्चों का केयर करने और सांस संबंधी दिक्कतों को लेकर जानकारी दी जाए, कोविड-19 के इलाज के दौरान अगर, अस्पताल में किसी बच्चों को किसी अन्य अंग में समस्या आती है तो उसका उचित इलाज किया जाए और मध्यम और गंभीर मामलों में एंटीमाइक्रोबियल्स दवाओं को तब तक नहीं देना चाहिए, जब तक कि एक सुपरएडेड इनफेक्शन का ​​संदेह ना हो,  स्टेरॉयड का इस्तेमाल सही समय पर, सही खुराक में और सही अवधि के लिए किया जाना चाहिए जैसे सुझाव शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिवसेना के कमान से छूटे तीर से हाईप्रोफाइल नोएडा विधानसभा में विरोधियो का गणित बिगड़ा
    Next Article ऐतिहासिक धरोहर को मिटाने का प्रयास कर रहें हैं जी डी कॉलेज प्राचार्य : एबीवीपी

    Related Posts

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    September 27, 2026

    जमीन पर कब्जे से बड़ा सवाल व्यवस्था की चुप्पी का कानून आवंटित औद्योगिक भूखंड पर 20 साल बाद भी कब्जा नहीं, तो जिम्मेदार कौन?

    September 27, 2026

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय

    लखनऊ मंडल में 15 महिला ट्रैकमेंटेनर्स का कैडर परिवर्तन

    यमुना एक्सप्रेस-वे बस अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, रात में बसों की अनिवार्य जांच के आदेश

    JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता, अनुचित लाभ लेने वाले तीन अभ्यर्थी गिरफ्तार

    ग्रामसभा में ग्रामीणों का विरोध, सीसीएल से पहले रोजगार और फर्जी जमाबंदी रद्द करने की मांग

    जमीन पर कब्जे से बड़ा सवाल व्यवस्था की चुप्पी का कानून आवंटित औद्योगिक भूखंड पर 20 साल बाद भी कब्जा नहीं, तो जिम्मेदार कौन?

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.