Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गणतंत्र दिवस परेड में झारखंड की झांकी के जगह ना मिलने पर बोली भाजपा, झारखंड सरकार का केंद्र सरकार पर दोषारोपण पूरी तरह अनुचित
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    गणतंत्र दिवस परेड में झारखंड की झांकी के जगह ना मिलने पर बोली भाजपा, झारखंड सरकार का केंद्र सरकार पर दोषारोपण पूरी तरह अनुचित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गणतंत्र दिवस परेड में झारखंड की झांकी के जगह ना मिलने पर बोली भाजपा, झारखंड सरकार का केंद्र सरकार पर दोषारोपण पूरी तरह अनुचित

    ■ संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाते हैं ऐसे बेबुनियाद आरोप: कुणाल षाड़ंगी

    जमशेदपुर। गणतंत्र दिवस परेड में झारखंड की झांकी को जगह ना मिलने पर झारखंड सरकार द्वारा केंद्र सरकार पर मनमानी के आरोप लगाने पर भाजपा ने स्थिति स्पष्ट की है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने राज्य सरकार पर मामले को लेकर अनावश्यक राजनीति करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को जारी प्रेस-विज्ञप्ति में कुणाल षाड़ंगी ने झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में जगह नहीं मिलने पर दोषारोपण की परंपरा को गलत करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि झांकियों का चयन केंद्र सरकार नहीं, बल्कि विशेषज्ञ समिति करती है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव को ‘विषय विशेषज्ञ समिति’ ने उचित प्रक्रिया अपनाने और विचार-विमर्श के बाद खारिज किया है। राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों से 56 प्रस्ताव आए थे तथा उनमें से 21 का चयन किया गया है। जिसमें, सिर्फ झारखंड की झांकी ही नहीं बल्कि झांकियों के कुल 35 प्रस्ताव खारिज हुए हैं। श्री षाड़ंगी ने कहा कि जहां तक बात किसी झांकी को चुनने या छांटने की प्रक्रिया की है तो रक्षा मंत्रालय ने जो चिट्ठी लिखी है, उसमें चयन की प्रकिया को लेकर विस्तृत जानकारी दी गयी। झांकियों के चयन की प्रक्रिया जटिल है और इसमें वक्त भी अधिक लगता है। पत्र में बताया गया है कि रक्षा मंत्रालय ने सर्वोत्तम प्रस्तावों के चयन के लिए कला के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित शख्सियतों की एक समिति बनाई है ताकि समय से झांकियों की चयन प्रक्रिया की शुरुआत हो जाए। मंत्रालय की ओर से जारी चिट्ठी में इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की झांकियों का थीम भारत की आजादी के 75 वर्ष रखा गया है। इसके तहत पांच विषयों पर झांकियों का प्रस्ताव मांगा गया था। प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि पिछले वर्ष झारखंड की झांकी को परेड में शामिल किया गया था। अगर झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुरूप झांकी का प्रस्ताव भेजे गए होते तो निश्चित ही इस बार के परेड में भी जरूर जगह मिलती। जब इतने विस्तृत निर्देश दिए गए हैं तो इसमें केंद्र सरकार की मनमानी की गुंजाइश कहां बच जाती है। सबसे बड़ी बात है कि झांकी का चयन सरकार नहीं, बल्कि विशेष समिति करती है जो विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों से मिलकर बनती है। ऐसे में झांकी खारिज होने पर हंगामा खड़ा करने वालों को समझना होगा कि वो केंद्र सरकार पर नहीं बल्कि विशेषज्ञ समिति पर आरोप लगा रहे हैं। श्री षाड़ंगी ने कहा कि तय मानकों के आधार पर चयन प्रक्रिया में झांकियों के छांटे जाने के मामले को मुख्यमंत्री द्वारा ‘फ्लैशपॉइंट’ के रूप में चित्रित करने का तरीका बिल्कुल गलत और अनुचित है। ऐसे विवाद देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने में बड़ा कारक है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबरौनी जंक्शन के समीप गोंदिया एक्सप्रेस शंटिंग के दौरान हुई बेपटरी।
    Next Article 24 घटें में 16 हजार आवेदन पेट्रोल सब्सिडी योजना” के तहत राशनकार्ड धारियों के आने लगे आवेदन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.