Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी के सुराना में हिंदुओं के पलायन से हड़कम्प, रतलाम एसपी-कलेक्टर फोर्स के साथ गांव पहुंचे
    Breaking News Headlines

    एमपी के सुराना में हिंदुओं के पलायन से हड़कम्प, रतलाम एसपी-कलेक्टर फोर्स के साथ गांव पहुंचे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रतलाम/भोपाल. रतलाम जिले में हिंदुओं के गांव छोड़कर जाने की चेतावनी से सरकार में हड़कंप मच गया. एसपी-कलेक्टर बुधवार सुबह भारी फोर्स के साथ सुराना गांव पहुंच गए. यहां दोनों धर्म के लोगों से बात की. अफसरों ने चौपाल में कहा कि गांव में पुलिस चौकी बनेगी. जिन लोगों पर तीन अपराध दर्ज हैं, उन्हें जिलाबदर किया जाएगा. एक महीने में सभी अवैध कब्जे तोड़े जाएंगे. इधर, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह पीडि़तों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से बात करेंगे. मध्यप्रदेश शांति का टापू है, यहां कोई भी भय का वातावरण नहीं फैला सकता है.

    सुराना गांव के हिंदुओं ने मुस्लिमों की प्रताडऩा से तंग आकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट जाकर गांव छोडऩे की चेतावनी दी थी. बुधवार सुबह कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी गौरव तिवारी सहित प्रशासनिक अमला गांव पहुंचा. गांव में लगी चौपाल में हिंदुओं का गुस्सा पुलिस प्रशासन पर दिखा. सभी ने एक स्वर में पुलिस कार्रवाई नहीं होने से परेशानी बढऩे की बात कही. कलेक्टर ने सभी से चर्चा के बाद कहा कि गुंडा कोई भी हो, कितना भी मजबूत दिखाता हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा. सुराना के हिंदुओं ने कहा था कि प्रशासन मुस्लिमों से बचाए, वरना तीन दिन में गांव छोड़ देंगे.

    बदमाशों की संपत्ति जब्त होगी, जिलाबदर की कार्रवाई भी

    एसपी-कलेक्टर ने दोनों समुदाय के लोगों के बीच बैठक की. गांव में शांति बनाए रखने के लिए पांच बिंदु तय किए गए. तय हुआ कि गांव में अस्थायी पुलिस चौकी बनेगी. तीन से ज्यादा केस वाले लोगों को जिलाबदर किया जाएगा. एक महीने के अंदर सभी अवैध कब्जे हटाए जाएंगे. सौहार्द बिगाडऩे वालों पर कार्रवाई होगी, संपत्ति जब्त करने से लेकर जिलाबदर तक की कार्रवाई होगी. गांव में एक कमेटी बनेगी. कमेटी में दोनों समुदाय से दो-दो लोग और ग्रामीण एसडीएम कृतिका भी शामिल रहेंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार: लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट, सेंसेक्स 656 अंक टूटा, निफ्टी 18000 से नीचे फिसला
    Next Article 3000 फीट की ऊंचाई पर टकराने से बाल-बाल बची इंडिको की प्लाइट्स, रडार कंट्रोलर ने 400 यात्रियों की जान बचाई

    Related Posts

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    September 29, 2026

    हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    September 29, 2026

    दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और वाहन जब्त

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और वाहन जब्त

    हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    अयोध्या में मुआवजे के मुद्दे से बढ़ी सियासी सरगर्मी, 2027 से पहले भाजपा-सपा आमने-सामने

    IAS से राजनीति तक: दिव्या मित्तल की नई राजनीतिक पारी, ब्यूरोक्रेसी छोड़ स्वतंत्र राजनीति का ऐलान

    यूपी में हुक्का बार संचालन पर हाईकोर्ट की सख्ती, किसी भी रूप में सेवा देने पर रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.