Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कगिसो रबाडा वनडे सीरीज से बाहर, टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत
    Breaking News Headlines

    कगिसो रबाडा वनडे सीरीज से बाहर, टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पार्ल. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है. अफ्रीका के घातक गेंदबाज कगिसो रबाडा भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे. उन्हें साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया है. रबाडा, लुंगी एनगिडी और मार्को यानसेन के दम पर अफ्रीका ने भारत को टेस्ट सीरीज में 2-1 से मात दी थी. इनमें रबाडा ने सबसे ज्यादा 20 विकेट चटकाए थे. वहीं, 19 विकेट लेने वाले मार्को यानसेन पहले वनडे में डेब्यू करेंगे. तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान 15 विकेट चटकाने वाले एनगिडी के हाथों में होगी. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 जनवरी को पार्ल में खेला जाएगा.

    क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने बयान में कहा, ‘‘तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भारत के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज से आराम दिया गया है क्योंकि पिछले कुछ समय से उन पर काम का बोझ अधिक है. हम उन्हें अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले पूरी तरह तरोताजा चाहते हैं.’’ बोर्ड ने कहा कि रबाडा की जगह किसी को नहीं चुना गया है लेकिन जार्ज लिंडे को अतिरिक्त स्पिन गेंदबाजी विकल्प के रूप में टीम में रखा गया है.
    भारत के पास वनडे में टेस्ट सीरीज की हार का बदला चुकाने का मौका होगा. रबाडा के अलावा तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया भी वनडे सीरीज से बाहर हैं. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के पास बड़ा स्कोर बनाने का अच्छा मौका रहेगा. हालांकि, अफ्रीका के पास सिसांदा मगाला, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस और वेन पार्नेल जैसे तेज गेंदबाज हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा सही मार्ग पर चले इसके लिए पहल करने की जरूरत
    Next Article हरदोई: मदरसे में बच्चे के साथ हुआ कुकर्म, सीनियर छात्र गिरफ्तार

    Related Posts

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.