Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहू समाज के शिविर में 122 रोगियों की हुई निःशुल्क नेत्र जांच
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    साहू समाज के शिविर में 122 रोगियों की हुई निःशुल्क नेत्र जांच

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साहू समाज के शिविर में 122 रोगियों की हुई निःशुल्क नेत्र जांच
    जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्धारा रविवार को आयोजित हुए निःशुल्क शिविर में 122 रोगियों को नेत्र जांच किया गया। जिसमें 18 लोग मोतियाबिंद से ग्रसित पाये गये। संस्था के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बाराद्वारी देवनगर सामुदायिक विकास भवन में पूर्णिमा नेत्रालय के डॉक्टर मनीष राज एवं उनकी टीम ने लोगों की आंखों की जांच की। कार्यक्रम का आयोजन सह सचिव पिंटू साहू ने किया। स्वागत भाषण कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने दिया। इससे पहले उपस्थित अतिथियों द्धारा कार्यक्रम का शुभारंभ महा दानवीर भामाशाह जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर बतौर अतिथि मौजूद मजदूर नेता रघुनाथ पांडे, समाजसेवी रवि जयसवाल, जुगुन पांडे, संचालन समिति सदस्य चंद्रिका प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, महिला अध्यक्ष पूजा साहू, युवा आदित्य धनराज साह, लीगल एडवाइजर संजय साह, सुदामा साहू, नरेश जयसवाल को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विगत दिनों युवा कांग्रेस के चुनाव में निर्वाचित हुए जिला महासचिव कमलेश साहू, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के अध्यक्ष नीरज साहू, उपाध्यक्ष गौतम साहू को समाज का गमछा पहनाकर सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दी गयी।
    मौके पर राकेश साहू ने कहा कि समाज एवं जनहित से जुड़े इस प्रकार का कार्यक्रम हर क्षेत्र में आगे भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद पाये गये रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन पूर्णिमा नेत्रालय, तामोलिया में साहू समाज की देखरेख में 19 जनवरी को होगा। सभी रोगियों को बाराद्वारी देवनगर सामुदायिक विकास भवन से लेकर पूर्णिमा नेत्रालय जायेगा।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अजय साहू, सूरज प्रसाद, कल्लू प्रसाद, दीपक दास, विकाश गिरी, अमर नाथ पाल, संतोष जयसवाल, राजेश साव, अर्जुन, साधन, राहुल, रंजीत सिंह, संतोष यादव, रीता देवी आदि का योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन आदित्य धनराज साह ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकार्यसमिति बैठक भाजयुमो बारीडीह मंडल का हुआ संपन्न
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.