Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू, 1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट
    Breaking News Headlines

    संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू, 1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 फरवरी को केंद्रीय बजट संसद में पेश करेंगी. जानकारी के मुताबिक, बजट सत्र का पहला हिस्सा 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और दूसरा हिस्सा 14 मार्च से 8 अप्रैल तक हो सकता है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच संसद का सत्र कराना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती होगी. सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन से होगी. राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा.

    संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होगा और 8 अप्रैल को खत्म होगा. देश में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच यह बजट सत्र शुरू हो रहा है. इस सत्र की शुरुआत ऐसे समय पर हो रही है, जब लोकसभा और राज्यसभा सचिवालयों के अलग-अलग सेवाओं से जुड़े करीब 400 कर्मचारी पिछले कुछ दिनों में कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया था कि राज्यसभा सचिवालय के 65 कर्मचारी, लोकसभा सचिवालय के 200 और संबद्ध सेवाओं के 133 कर्मचारी चार जनवरी से आठ जनवरी के बीच नियमित कोविड जांच के दौरान संक्रमित पाए गए.
    संसद में हुए कोरोना विस्फोट के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने अधिकारियों से कहा कि वे आगामी बजट सत्र को सुरक्षित ढंग से आयोजित करने के लिए जरूरी उपाय करें. बिरला और नायडू ने दोनों सदनों के महासचिवों को निर्देश दिया कि वे कोविड महामारी के हालात की विस्तृत जानकारी लें और बजट सत्र के सुरक्षित आयोजन के लिए जरूरी कदम सुझाएं. साल 2020 का मॉनसून सत्र पहला ऐसा सत्र था, जो कोविड प्रोटोकॉल के तहत पूरी तरह चला. उस दौरान राज्यसभा की कार्यवाही दिन के आधे के समय और लोकसभा की कार्यवाही इसके बाद चलती थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में दिसंबर महीने में महंगाई दर में मामूली गिरावट, वार्षिक मुद्रास्फीति की दर 13.56 फीसदी पहुंची
    Next Article कोवीशील्ड का कमाल, 1 साल से बेड पर पड़ा व्यक्ति वैक्सीन लगते ही खड़ा हो गया

    Related Posts

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    July 4, 2026

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    July 4, 2026

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.