Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 3 साल में डेढ़ लाख रुपए किलो तक पहुंच सकते हैं चांदी के दाम, 2024 तक 250% रिटर्न की उम्मीद
    Breaking News Business Headlines

    3 साल में डेढ़ लाख रुपए किलो तक पहुंच सकते हैं चांदी के दाम, 2024 तक 250% रिटर्न की उम्मीद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत समेत दुनियाभर में ब्याज दरें देर-सबेर बढऩे की आशंका से इक्विटी मार्केट की तेजी थमने के आसार हैं. दूसरी तरफ माना जा रहा है कि इस साल तीसरी लहर के बाद कोविड महामारी खत्म हो जाएगी. ऐसे में अनिश्चितता घटेगी और सोने को अतिरिक्त सपोर्ट मिलना कम हो जाएगा. इस बीच महंगाई लोगों की जेब काटती रहेगी, जिससे बचाव में चांदी तगड़ी हेजिंग टूल साबित हो सकती है.

    3 साल में 250 प्रतिशत तक रिटर्न की उम्मीद

    ज्यादातर विश्लेषकों का मानना है कि 2022 और अगले कुछ वर्षों तक चांदी में जोरदार तेजी का रुझान रहेगा. केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का अनुमान है कि इस साल चांदी 80 हजार और अगले तीन साल में 1.5 लाख रुपए तक का लेवल देख सकती है. फिलहाल यह 61 हजार रुपए प्रति किलो के आसपास है. इस हिसाब से चांदी इस साल 33 प्रतिशत और अगले तीन वर्षों में 250त्न तक रिटर्न दे सकती है. पृथ्वी फिनमार्ट के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन का अनुमान है कि इस साल चांदी 74 हजार और तीन साल में 1 लाख तक पहुंच सकती है. इस हिसाब से भी चांदी 67 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दे सकती है.

    इन तीन कारणों से चांदी में बड़ी तेजी की संभावना

    1. जिस हिसाब से मांग बढ़ रही है उतनी तेजी से चांदी की माइनिंग में इजाफा नहीं हो पा रहा है. 2018-20 तक चांदी की माइनिंग लगातार घटती रही.
    2. ऑटोमोबाइल, सोलर और इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री से चांदी की अतिरिक्त डिमांड निकल रही है. यह मांग साल-दर-साल बढ़ती जा रही है.

     

    3. अमेरिका के राष्ट्रपति ग्रीन टेक्नोलॉजी को सपोर्ट कर रहे हैं. ग्रीन यानी पर्यावरण के अनुकूल टेक्नोलॉजी में चांदी का ज्यादा इस्तेमाल होता है.

    पांच साल से लगातार बढ़ रही डिमांड, लेकिन सप्लाई स्थिर

    लंदन स्थित सिल्वर इंस्टीट्यूट के मुताबिक, बीते 5 वर्षों से चांदी की वैश्विक मांग लगातार बढ़ रही है. 2020 इसका अपवाद रहा, जब कोविड महामारी चरम पर थी. इसके उलट 2017 के बाद से चांदी की माइनिंग में लगातार कमी आ रही है. सिर्फ 2021 में सालाना आधार पर चांदी की माइनिंग बढ़ी थी, लेकिन यह 2020 के लो-बेस के कारण हुआ था. तब भी खनन सिर्फ 8.2त्न बढ़ा था, जबकि उस दौरान चांदी की डिमांड में 15.3त्न की बढ़ोतरी हुई थी. ग्लोबलडेटा की एक रिपोर्ट कहती है कि 2022-24 के बीच चांदी की डिमांड 25-30त्न बढ़ेगी. इसके उलट 2022 से लेकर 2024 तक चांदी की माइनिंग में मात्र 8 फीसदी का इजाफा होने का अनुमान है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र के वर्धा में मिली 12 खोपडिय़ां, 54 भ्रूण के अवशेष बरामद
    Next Article दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट सीरिज पर कब्जा, कोहली ब्रिगेड का तोड़ा घमंड

    Related Posts

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    June 29, 2026

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    June 29, 2026

    पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता संकट, चार दिनों में दो बहनों की मौत; 29 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता संकट, चार दिनों में दो बहनों की मौत; 29 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    मलेरिया के रोकथाम को फ्रंटलाइन में आए विधायक संजीव सरदार, ग्राउंड जीरो में पहुँच पीड़ितों से मिले

    साकची के शालीमार मार्केट में दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्टल लेकर दोबारा लौटे बदमाश

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.