Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:कदमा स्थित इस्कॉन मंदिर में सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की पारंपरिक स्नान यात्रा श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धूमधाम से आयोजित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति प्राप्त की।

    धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को मंदिर के गर्भगृह से बाहर स्नान वेदी पर विराजमान कर 108 पवित्र कलशों के जल से महाभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

    शास्त्रों के अनुसार स्नान यात्रा के बाद भगवान लगभग 15 दिनों तक अस्वस्थ होकर विश्राम करते हैं। इस अवधि को अनवासर कहा जाता है, जब भक्तों को भगवान के प्रत्यक्ष दर्शन नहीं होते। इसके बाद भगवान नवयौवन स्वरूप में दर्शन देते हैं, जिसे नवयौवन दर्शन कहा जाता है। इसी के उपरांत विश्वविख्यात भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का शुभारंभ होता है।

    कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 4:30 बजे मंगल आरती से हुई। सुबह 6:30 बजे कलश यात्रा निकाली गई, 8:30 बजे दर्शन यात्रा आयोजित हुई तथा 11:30 बजे भगवान का पवित्र स्नान समारोह प्रारंभ हुआ। स्नान यात्रा के उपरांत हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

    इस अवसर पर इस्कॉन कदमा के तारकेश्वर जी, अमित कुमार, सुरेश सोंथालिया, संतोष अगरहरि, सवाँरमल शर्मा, दिलीप गोयल, नवीन श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, पवन शर्मा, शिव सुंदर अग्रवाल, अनुराग, हर्ष बकरेवाल, विनोद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
    Next Article जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.