Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश में पहले चरण के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए आज से होगा नामांकन
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में पहले चरण के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए आज से होगा नामांकन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे. पहली बार चुनाव आयोग ने नामांकन के लिए ऑनलाइन की सुविधा दी है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले चरण की 58 विधानसभा सीटों में 9 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि विधान सभा की 403 सीटों के लिये 7 चरणों में चुनाव संपन्न होगा. मतदान 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि 21 जनवरी है. नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी को होगी और 27 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. इस चरण की सीटों पर मतदान 10 फरवरी को होगा.

    जिन सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू होगा उनमें शामली की कैराना, थानाभवन व शामली, मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी सुरक्षित, मुजफ्फरनगर, खतौली व मीरापुर, मेरठ की सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंटोनमेंट, मेरठ व मेरठ दक्षिण, बागपत की छपरौली, बड़ौत व बागपत, गाजियाबाद की लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद व मोदीनगर, हापुड़ की धौलाना, हापुड सुरक्षित, व गढ़मुक्तेश्वर, गौतमबुद्धनगर की नोएडा, दादरी व जेवर, बुलंदशहर की सिकंदराबाद, बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर व खुर्जा सुरक्षित, अलीगढ़ की खैर सुरक्षित, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़ व इगलास सुरक्षित, मथुरा की छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा व बलदेव सुरक्षित और आगरा की एत्मादपुर, आगरा कैंटोनमेंट सुरक्षित, आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण सुरक्षित, फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद व बाह विधान सभा सीटें शामिल हैं.
    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया की नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो व्यक्ति निर्वाचन अधिकारी के कक्ष तक जा सकेंगे. प्रत्याशी सुविधा एप के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर उसकी प्रति निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा कर सकते हैं. कोविड-19 संक्रमण के चलते नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी. प्रत्याशी द्वारा नामांकन के समय केवल दो गाड़ियों का ही प्रयोग किया जा सकेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइमरान खान को सत्ता से बेदखल करने की तैयारी में विपक्ष, ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव
    Next Article मेडिकल छात्रा तिष्याश्री ने लेखन के क्षेत्र में हासिल किया कीर्तिमान

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.