लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत ने मनाया युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जी को दी गई श्रद्धांजलि
जमशेदपुर 12 जनवरी – आज लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के सदस्यों ने युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर फूलों का हार चढ़ा कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस दौरान लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष भरत सिंह जी ने कहा कि 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में जन्मे तेजस्वी पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व से हम सभी भलीभांति परिचित हैं! स्वामी विवेकानंद वह हंसती है जिन्होंने पूरे विश्व को हिंदू धर्म से परिचित करवाया और हमारी संस्कृति, हमारी विरासत को पूरे विश्व में विख्यात करने का कार्य किया! उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में साल 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया! अमेरिका में दिए अपने इस प्रथम भाषण की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी ने माई डियर अमेरिकन ब्रदर्स एंड सिस्टरस से किया! जिसके बाद से ही उन्हें एक अच्छे वक्ता के रूप में जाना जाने लगा और अन्य कई बड़े मंच से बोलने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया! स्वामी विवेकानंद जी का प्रारंभिक जीवन अत्यंत परिश्रमशील था पर अपने कठोर परिश्रम के कारण स्वामी जी समाज में अपनी मौजूदगी को बता सके और उनके इसी परिश्रम के कारण ही युवा आज भी उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हैं तथा उनके जन्मदिवस को आज युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है! इस दौरान श्री सिंह के साथ शक्ति सिंह, मनोज सोनी, करण गोराई, राजीव कुमार, संतोष शर्मा, संदीप सिंह, विक्की श्रीवास्तव, राजेश सिंह आदि सदस्यगण मौजूद थे!