Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व युवा दिवस के मौके पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विधायक सरयू राय ने बड़ी सौगात दी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    विश्व युवा दिवस के मौके पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विधायक सरयू राय ने बड़ी सौगात दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्व युवा दिवस के मौके पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विधायक सरयू राय ने बड़ी सौगात दी है. जहां बुधवार को विधायक सरयू राय ने विधायक निधि से टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर और श्रीकृष्ण मंदिर की तलहटी में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा के लिए भूमिपूजन किया. भूमि पूजन के बाद विधायक सरयू राय ने बताया एक साल के भीतर यानी स्वामी जी की अगली जयंती तक प्रतिमा स्थापित हो जाएगी. उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य देश की गौरवशाली संस्कृति और स्वामी जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है. उन्होंने बताया स्वामी जी ने जो सपना देखा था, कि देश और समाज तभी खुशहाल हो सकता है, जब युवा स्वस्थ रहेंगे. टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर के समीप का इलाका काफी मनोरम है. इसे और मनोहारी बनाने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी कलाकृति का जौहर दिखाएंगे. इसके लिए स्थानीय कंपनियों के सीएसआर के मध्य से भी सहयोग लेने की बात उन्होंने कही है. विदित रहे कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा की ओर से नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा था, जिसका समापन भी आज हो गया है. विधायक सरयू राय ने इसके लिए क्षेत्र की जनता से मिले सहयोग की सराहना की और उन्होंने युवाओं से स्वस्थ रहने के लिए नशापान का त्याग करने की अपील की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन भाजपा नेता विकास सिंह ने राज्य सरकार को दिखलाया आईना
    Next Article लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत ने मनाया युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जी को दी गई श्रद्धांजलि

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.