Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी की सुरक्षा में की गई चूक को लेकर भाजपा महानगर ने सभी मंडलों में चलाया हस्ताक्षर अभियान, आक्रोशित दिखे कार्यकर्ता
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पीएम मोदी की सुरक्षा में की गई चूक को लेकर भाजपा महानगर ने सभी मंडलों में चलाया हस्ताक्षर अभियान, आक्रोशित दिखे कार्यकर्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम मोदी की सुरक्षा में की गई चूक को लेकर भाजपा महानगर ने सभी मंडलों में चलाया हस्ताक्षर अभियान, आक्रोशित दिखे कार्यकर्ता

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने पिछले दिनों पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में किये गए खिलवाड़ के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। मंगलवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत 28 मंडलों के प्रमुख चौक-चौराहों पर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आमजनों के संग हस्ताक्षर अभियान चलाकर पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने पंजाब सरकार द्वारा पीएम मोदी की सुरक्षा में की गई चूक को बेहद शर्मनाक और निंदनीय बताया। सीतारामडेरा, बारीडीह, गोलमुरी, टेल्को एवं बर्मामाइंस मंडल के हस्ताक्षर अभियान में शामिल भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को बड़ी साजिश बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जो चुक हुई हैं वो केवल एक चूक नहीं बल्कि पंजाब की कांग्रेस सरकार की सोची समझी साज़िश थी। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी देश के प्रधान सेवक है और राष्ट्र के गौरव हैं, उनकी सुरक्षा में चूक को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने पीएम की गरिमा को ठेस पहुंचाई है जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं के संग आमजनों में भी खासा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि “देश मोदी जी के साथ है” कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें स्थानीय कार्यकर्ता एवं शहर की प्रबुद्ध जनता ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपने प्रिय नेता के प्रति स्नेह को प्रदर्शित किया।

    हस्ताक्षर अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक संपन्न
    Next Article लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर जोन डी के सदस्यों ने छोटा तलसा गांव के घासीराम टूडू नामक व्यक्ति को दिया व्हीलचेयर एवं ग्रामीणों को मास्क दिया

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.