Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नक्सलियों का आर्म्स सप्लायर गैंग गिरफ्तार, BMW जैसी गाड़ियों से होती थी डिलीवरी
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    नक्सलियों का आर्म्स सप्लायर गैंग गिरफ्तार, BMW जैसी गाड़ियों से होती थी डिलीवरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची. बीएमडब्लू जैसी लग्जरी गाड़ियों से PLFI उग्रवादी संगठन को जरूरत का समान और हथियार सप्लाई करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में फरार चल रहे मास्टर माइंड निवेश समेत ध्रुव सिंह और शुभम नाम के आरोपी को भी पुलिस ने बिहार से दबोच लिया है. जानकारी के अनुसार इन तीन आरोपियों को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले धुर्वा थाना क्षेत्र से लग्जरी कार से पीएलएफआई संगठन को सामान सप्लाई करने के आरोप में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी.

    पकड़े गए लोगों के पास से 8 स्लीपिंग बैग, 15 टेंट, बीएमडब्ल्यू कार, मॉडिफाइड मॉन्स्टर जीप समेत तीन लाख नगद, 5 सीम, PLFI का 70 पीस पर्चा बरामद किया गया था. बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु पर देर रात वाहन जांच के दौरान चकमा देकर भाग रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस को तीनों के पास से 12 लाख नगद के अलावा 14 से अधिक मोबाइल फोन मिले थे साथ ही लग्जरी कार भी बरामद हुई.
    वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट से भागने के दौरान औद्योगिक थाना क्षेत्र में पीछा कर बक्सर पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार किया था. तीनों की पहचान निवेश कुमार, थाना धुर्वा-रांची, शुभम कुमार पोद्दार, थाना खूंटी और ध्रुव कुमार जगन्नाथपुर-रांची निवासी के तौर पर हुई. गिरफ्तार हुए तीनों युवक PLFI संगठन से जुड़े हुए थे. रांची पुलिस ने इनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया था. दरअसल बीते शुक्रवार को सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा को सूचना मिली थी कि धुर्वा क्षेत्र के निवेश कुमार और ध्रुव सिंह अपने सहयोगी शुभम कुमार के साथ पीएलएफआई नक्सलियों को हथियार और सामान पहुंचाने जा रहे हैं.

    इसी सूचना के आधार पर छापेमारी कर आर्या कुमार सिंह, उज्जवल कुमार और अमीरचंद कुमार को गिरफ्तार किया गया था जबकि निवेश कुमार, शुभम कुमार और ध्रुव कुमार भागने में सफल हो गए थे. झारखंड से भागने के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. पुलिस को इस मामले में और भी सफलता मिली थी जिसमें प्रवीण कुमार और सुभाष पासवान को रविवार रात को गिरफ्तार किया गया था. उनके पास से 61 लाख रुपए, एक पिस्टल और 50 कारतूस बरामद हुए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCAA नियम बनाने के लिए गृह मंत्रालय ने और मांगा समय, दो साल में 5 बार बढ़ी समयसीमा
    Next Article भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइन्स मंडल द्वारा दीपक झा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.