Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा कंपनी को बंपर मुनाफा,लेकिन जमशेदपुर की 70 फीसदी जनता को बुनियादी सुविधाएं देने में नाकाम: डॉ अजय
    Breaking News Business Headlines कारोबार झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    टाटा कंपनी को बंपर मुनाफा,लेकिन जमशेदपुर की 70 फीसदी जनता को बुनियादी सुविधाएं देने में नाकाम: डॉ अजय

    News DeskBy News DeskJanuary 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा कंपनी को बंपर मुनाफा,लेकिन जमशेदपुर की 70 फीसदी जनता को बुनियादी सुविधाएं देने में नाकाम: डॉ अजय

    कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कहा कि श्री जमशेदजी टाटा ने जमशेदपुर में टाटा कंपनी की स्थापना की थी और शहर को सपनों का शहर बनाने का वादा किया था। लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है।

    डॉ अजय ने कहा जमशेदपुर में कई ऐसे गैर कंपनी /बस्ती वाले क्षेत्र हैं जिन पर टाटा कंपनी द्वारा उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा, जहां लोगों के लिए बुनियादी सुविधाएं के मामले में उपेक्षा दिखाई जा रही है। भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार जमशेदपुर शहरी समूह की जनसंख्या 1,337,131 है और जिसमें से अधिकतम 70% लोग गैर कंपनी क्षेत्रों और जमशेदपुर के विभिन्न बस्तियों में रह रहे हैं जैसे जमशेदपुर (औद्योगिक टाउन), जमशेदपुर (NAC), टाटा नगर रेलवे कॉलोनी, मानगो, जुगसलाई, बागबेड़ा, छोटा गोबिंदपुर, बिरसानगर, हलुदबनी, सरजमदा जैसे कई गैर-कंपनी क्षेत्र हैं। टाटा कंपनी द्वारा जमशेदपुर में गैर कंपनी क्षेत्रों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोई समान रणनीति नहीं। जमशेदपुर के गैर कंपनी क्षेत्रों की जनता को मूलभूत सुविधा जैसे अच्छी सड़कें, बेहतर बिजली, यहाँ तक अच्छा पानी भी नहीं मिल पाता। टाटा कंपनी हमारे झारखंड की धरती से 12000 करोड़ का मुनाफा (टाटा स्टील के 2021 सितंबर के आंकड़ों के अनुसार) कमा रही है, तो फिर जमशेदपुर की 70% जनता पर कुछ पैसे खर्च कर बेहतर जिंदगी देने में क्यों संकोच कर रही है?
    डॉ अजय ने कहा की वे मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हैं कि मुख्य सचिव को इस संबंध में टाटा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ इन मुद्दों पर बातचीत करने का निर्देश दिया जाये और टाटा प्रबंधन से आश्वासन लें कि कंपनी जमशेदपुर में 70 प्रतिशत गैर कंपनी क्षेत्रों के विकास की दिशा में त्वरित कदम उठाएगी तथा मूलभूत सुविधा जैसे अच्छी सड़कें, बेहतर बिजली, यहाँ तक शुद्ध पानी मुहैया कराए और टाटा प्रबंधन इस संबंध में सरकार के साथ एक विस्तृत प्लान भी साझा करे और मैं यह भी अनुरोध करता हूं कि मुख्य सचिव इस संबंध में टाटा कंपनी की प्रगति की नियमित आधार पर विश्लेषण भी करें और सरकार को रिपोर्ट दें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी पोखारी के प्रबंधक के द्वारा बच्चों का आर्थिक दोहन के खिलाफ बच्चों ने भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय में किया प्रदर्शन
    Next Article जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय सरकार से खफा

    Related Posts

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    August 18, 2026

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    August 18, 2026

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    मेयर सुधा गुप्ता का आरोप: सरयू राय मानगो नगर निगम के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा: बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने मानगो में लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    मेयर सुधा गुप्ता ने सरयू राय पर लगाया मानगो नगर निगम के विकास को रोकने का आरोप

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    सरयू राय 6 सितंबर को जमशेदपुर में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार करेंगे, शिक्षकों का होगा सम्मान

    जमशेदपुर में बाढ़: सरयू राय बोले- स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात को सावधानी जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.