Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांग्लादेश ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड की धरती पर पहली बार जीता कोई टेस्ट
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    बांग्लादेश ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड की धरती पर पहली बार जीता कोई टेस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    माउंट मॉन्गनुई. बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 8 विकेट जीतकर इतिहास रच दिया. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सीजन की विजेता टीम न्यूजीलैंड 5 साल और 17 टेस्ट मैच बाद घर पर हारी है. वहीं, बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार कोई टेस्ट मैच जीता है. इसके अलावा न्यूजीलैंड की धरती पर कीवी टीम के खिलाफ किसी भी प्रारूप में बांग्लादेश की यह पहली जीत है. बांग्लादेश के इस ऐतिहासिक जीत के हीरो इबादत हुसैन रहे जिन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट झटके. पहले टेस्ट के आखिरी दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 169 रन पर सिमट गई. बांग्लादेश ने जीत के लिए मिले 40 रनों के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.

    बांग्लादेश को जीत की दहलीज पर कप्तान मोमिनुल हक (नाबाद 13) और मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 5) की जोड़ी ने पहुंचाया. छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम (3) टिम साउदी की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद काइल जैमिसन ने पहली पारी में शानदार अर्धशतक लगाने वाले नजमुल हसन शंटो (17) को पवेलियन भेजा. हालांकि, हक और रहीम की जोड़ी ने बांग्लादेश को तीसरा झटका लगने नहीं दिया. रहीम ने बांग्लादेश की तरफ से विजयी चौका लगाया.
    इससे पहले आखिरी दिन न्यूजीलैंड की टीम ने 147/5 के आगे स्कोर से खेलना शुरू किया. मैन ऑफ द मैच इबादत हुसैन ने खेल शुरू होते ही चौथे दिन के नाबाद बल्लेबाज रॉस टेलर (40) को बोल्ड कर दिया. इसके बाद विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया. न्यूजीलैंड के आखिरी 5 विकेट सिर्फ 16 रन पर गिर गए. इबादत के अलावा तस्कीन अहमद ने तीन और महेदी हसन ने एक विकेट चटकाया. न्यूजीलैंड की पूरी टीम सिर्फ 169 रन पर सिमट गई

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआलू लदे ट्रक से गोवंशीय पशु बरामद, खलासी की मौत के बाद खुला राज़
    Next Article जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, जैश के 3 आतंकवादी को किया ढेर

    Related Posts

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    July 4, 2026

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    July 4, 2026

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.