Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आलू लदे ट्रक से गोवंशीय पशु बरामद, खलासी की मौत के बाद खुला राज़
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    आलू लदे ट्रक से गोवंशीय पशु बरामद, खलासी की मौत के बाद खुला राज़

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुशीनगर. उत्तर प्रदेश में सख्ती के बाद पशु तस्कर अब ट्रकों में ऊपर अन्य सामान लोड करने के बाद नीचे गोवंशीय पशुओं को लादकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश भेजते हैं. कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र में पशु तस्करों का एक ऐसा ही कारनामा सामने आया है.

    हाटा कोतवाली क्षेत्र के एनएच 28 पर स्थित महुआरी स्थित एक ढाबे पर खड़े आलू लदे ट्रक से गोवंशीय पशु बरामद होने से सनसनी फैल गई. पहले से खड़े ट्रक की तलाशी लेने पर आलू के बोरों के नीचे से दो दर्जन गोवंशीय पशु बरामद हुए.
    दरअसल हाटा कोतवाली के एनएच 28 पर महुआरी स्थित एक ढाबे पर एक ट्रक खड़ा था. ट्रक रोककर ड्राइवर ढाबे पर खाना खाने चला गया और खलासी ट्रक का पहिया चेक कर रहा था. इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने खलासी को ठोकर मार दी, जिससे खलासी की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने खलासी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर की तलाशी शुरू की, लेकिन ड्राइवर भाग गया.

    पुलिस ने ट्रक का कवर हटाकर देखा तो उसमें आलू लदा था, जिसके बाद पुलिस ने फिर से ट्रक को ढक दिया. कुछ घंटे बाद लोगों ने पुलिस को फोन करके ट्रक से पशुओं की आवाज आने की जानकारी दी. मौके पर पहुंचीं पुलिस ने ट्रक पर लदे आलू के बोरों को हटाया तो पुलिस के जवान चौंक गए. आलू के बोरों के नीचे दो दर्जन गाय और बछड़े मिले जिन्हें बड़ी बेदर्दी से ट्रक में लादा गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्पा में सीसीटीवी कैमरा लगाना निजता का उल्लंघन, मद्रास हाईकोर्ट
    Next Article बांग्लादेश ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड की धरती पर पहली बार जीता कोई टेस्ट

    Related Posts

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    July 4, 2026

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    July 4, 2026

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.