Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनुआ में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हुए हमले पर भाजपा आक्रोशित, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा प्रदेश में जंगलराज का आगमन
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    सोनुआ में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हुए हमले पर भाजपा आक्रोशित, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा प्रदेश में जंगलराज का आगमन

    News DeskBy News DeskJanuary 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनुआ में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हुए हमले पर भाजपा आक्रोशित, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा प्रदेश में जंगलराज का आगमन

    जमशेदपुर। राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुवां गांव में मंगलवार शाम नक्सलियों द्वारा मनोहर के भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हुए जानलेवा हमले पर भाजपा ने राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि झारखंड में जंगलराज का आगमन हो चुका है। करीब 100 से अधिक की संख्या में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है, जिसपर पुलिस प्रशासन को कोई जानकारी ना होना दर्शाता है कि राज्य की ख़ुफ़िया तंत्र पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि जब राज्य में पूर्व विधायक की जान सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में आम जनता के साथ भी कोई अप्रिय घटना कभी भी घट सकती है। श्री षाड़ंगी ने क्षेत्र के स्थानीय पुलिस एवं खुफिया तंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे मामलों में उनकी भूमिका की जाँच कर लापरवाह पुलिस पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई होनी चहिए। घटना में दो अंगरक्षक की नक्सलियों द्वारा हत्या पर उन्होंने दुःख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही राज्य सरकार से उन्होंने आश्रितों को नौकरी एवं परिवार को मुआवजा राशि देने की मांग की है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रेस विज्ञप्ति मुख्य्मंत्री नीतिश कुमार का है आह्वान सफल होगा समाज सुधार अभियान..डॉ मोनाजिर हसन
    Next Article विद्वेष और निहित स्वार्थ के चलते समाप्त की गई है जेएसआरए की मान्यता : दिवाकर सिंह

    Related Posts

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.