Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छोटागोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना में शहरी जलकर लगाने का विरोध करेगी युवा कांग्रेस :डॉ परितोष सिंह
    Breaking News झारखंड

    छोटागोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना में शहरी जलकर लगाने का विरोध करेगी युवा कांग्रेस :डॉ परितोष सिंह

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छोटागोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना में शहरी जलकर लगाने का विरोध करेगी युवा कांग्रेस –डॉ परितोष सिंह

    झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह ने छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा गठित मल्टी वाटर सप्लाई स्कीम के तहत गठित कमिटी द्वारा अनुमोदित जिसमे 15000 लीटर जल पर प्रति सामान्य और ओबीसी परिवार के लिए ₹120 तथा एसटी,एससी परिवार के लिए ₹100 जलकर का निर्धारण किया गया है , उसकी प्रति को जलाकर उसका विरोध किया। एवं विभाग से मल्टी विलेज सप्लाई स्कीम के तहत की गई कमेटी के औचित्य पर सवाल किया।

    डॉ परितोष सिंह ने प्रेस के माध्यम से विभाग से सवाल किया कि जब वर्ल्ड बैंक के द्वारा इस योजना से हाथ खींच लिया है तो मल्टी विलेज वॉटर सप्लाई स्कीम के तहत गठित कमेटी का क्या औचित्य है? अगर कमिटी का औचित्य है तो इसका कार्यालय कहां है? कमेटी का गठन जल के कनेक्शन ,जलकर का निर्धारण और रखरखाव सब होना चाहिए था सिर्फ कमेटी का उपयोग संवेदक और विभाग के द्वारा जलकर के निर्धारण में ही क्यों किया जा रहा है?
    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत सैकड़ों जगह पानी से लीकेज है कमेटी के द्वारा उसके रखरखाव पर क्यों नहीं ध्यान जा दिया जा रहा है कहीं कमेटी को दिग्भ्रमित कर जनता से जलकर की उगाही करना तो मकसद नहीं है?

    मल्टी विलेज वॉटर सप्लाई स्कीम के तहत गठित कमिटी के द्वारा प्रत्येक घर से कनेक्शन के नाम पर ₹450 लिया गया था ।अभी तक विभाग के अनुसार 20000 घरों में कनेक्शन हुआ है तो इसके द्वारा लिए गए लगभग नब्बे लाख रूपए सुरक्षित हाथों में तो है?

    युवा कांग्रेस अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना में हुए भ्रष्टाचार एवं अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच की मांग जिलाधिकारी महोदय से कल कर करेगी और अगर हमारी मांगों पर सुनवाई नहीं होती है तो इसके लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन की तर तैयारी की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघर से बाहर निकल रहे हैं तो मास्क जरूर पहनें नहीं तो पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी
    Next Article भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 146.70 करोड़ के हुआ पार

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.