Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने खरसावां के वीर शहीद केरसे मुंडा चौक में शहीद स्मृति चिन्ह और शहीद पार्क स्थित शहीद स्मारक (शहीद बेदी) पर माल्यार्पण कर खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने खरसावां के वीर शहीद केरसे मुंडा चौक में शहीद स्मृति चिन्ह और शहीद पार्क स्थित शहीद स्मारक (शहीद बेदी) पर माल्यार्पण कर खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 1, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने खरसावां के वीर शहीद केरसे मुंडा चौक में शहीद स्मृति चिन्ह और शहीद पार्क स्थित शहीद स्मारक (शहीद बेदी) पर माल्यार्पण कर खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    ● शहीद पार्क को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने पर 16 करोड़ रुपए होंगे खर्च

    शहीदों और उनके आश्रितों को मिलेगा पूरा सम्मान और अधिकार: हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री, झारखंड

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत खरसावां के वीर शहीद केरसे मुंडा चौक में शहीद स्मृति चिन्ह और शहीद पार्क स्थित शहीद स्मारक (शहीद बेदी) पर माल्यार्पण कर खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी । मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है। यहां के अनगिनत वीरों ने राज्य और देश की खातिर अपनी शहादत दी है । इतिहास के पन्नों में ऐसे कई शहीदों के नाम दर्ज हैं तो कई आज भी गुमनाम हैं। खरसावां गोलीकांड समेत अन्य गुमनाम शहीदों की पहचान कर उनके आश्रितों को सरकार सम्मान और अधिकार देने का प्रयास कर रही है ।

    पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा शहीद पार्क

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष 1 जनवरी को खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों को नमन और श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में लोगों के यहां आने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है । पीढ़ी- दर- पीढ़ी इन शहीदों की वीर गाथा से अवगत रहे, इसका ख्याल रखना है । उन्होंने कहा कि खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों की याद में निर्मित शहीद पार्क को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा । इसके लिए राज्य सरकार ने 16 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इस राशि से शहीद पार्क के सौंदर्यीकरण के अलावा यहां बहुउद्देशीय भवन समेत कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ।

    शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अमर शहीदों और अलग राज्य के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों अथवा उनके आश्रितों को पेंशन समेत अन्य सुविधाएं सरकार द्वारा दी जा रही हैं
    । उन्हे उनका पूरा हक और अधिकार मिलेगा । इस सिलसिले में झारखंड के अमर शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का अति महत्वपूर्ण निर्णय सरकार ने लिया है ।

    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राज्य वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं और बधाई दी

    मंत्री श्री चंपाई सोरेन, श्रीमती जोबा मांझी और श्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा, सांसद श्रीमती गीता कोड़ा तथा विधायक श्री दशरथ गागराई, श्री निरल पूर्ति, श्री दीपक बिरूवा, श्री सुखराम उरांव और श्रीमती सविता महतो ने भी शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की गई जान
    Next Article जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने जागरूकता अभियान चलाया

    Related Posts

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    June 18, 2026

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    June 18, 2026

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.