Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की गई जान
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड धर्म बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की गई जान

    News DeskBy News DeskJanuary 1, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की गई जान

    रात करीब 3 बजे हुए इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा समेत अन्य गणमान्य हस्तियां शोक प्रकट कर रही हैं।

    जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित वैष्णो देवी भवन में देर रात भगदड़
    शुक्रवार की देर रात करीब 3 बजे श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़
    भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं ने गंवाई जान, करीब 20 श्रद्धालु घायल

    माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की गई जान
    जम्मू/कटरा
    नव वर्ष के आगमन का दुनियाभर में खुशी और जश्न का माहौल है। इस बीच जम्मू-कश्मीर से माता वैष्णो देवी के 12 भक्तों की मृत्यु की दुखद खबर आई है। दरअसल, कटरा स्थित माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मच गई जिसमें 12 श्रद्धालुओं की जान चली गई। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, करीब 20 श्रद्धालु घायल हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, 13 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये सभी श्रद्धालु नव वर्ष पर माता का दर्शन और आशीर्वाद पाने वैष्णो देवी मंदिर गए थे।
    भगदड़ में मौत से दुख का माहौल
    रात करीब 3 बजे हुए इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा समेत अन्य गणमान्य हस्तियां शोक प्रकट कर रही हैं। साथ ही, मृतकों के परिजनों एवं घायलों को सहायता राशि देने का भी ऐलान किया गया है। माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई इस भगदड़ के हर बड़े अपडेट के लिए यहां जुड़े रहिए…
    अगर किसी के परिजन कटरा गए हैं और उनको लेकर मन में कोई शंका पैदा हो रही हो तो इन नंबरों पर कॉल करके जानकारी ले सकतें…

    हेल्पलाइन नंबर
    01991-234804
    01991-234053
    डीसी ऑफिस, रियासी
    01991245763
    9419839557
    पीसीआर, कटरा
    01991123201
    01991145076
    9419145182
    9622856295
    भगदड़ में मारे गए चार श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के थे। बाकी मृतक दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर से थे। सबके नाम इस प्रकार हैं…
    श्वेता सिंह, 35 वर्ष, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
    धर्मवीर सिंह, 35 वर्ष, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
    विनीत कुमार, 38 वर्ष, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
    अरुण प्रताप सिंह, 30 वर्ष गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
    विनय कुमार, 24 वर्ष, बदरपुर, दिल्ली
    सोनू पाण्डेय, 24 वर्ष, बदरपुर, दिल्ली
    ममता, 38 वर्ष, झज्जर, हरियाणा
    धीरज कुमार, 26 वर्ष, राजौरी, जम्मू-कश्मीर
    कहासुनी के बाद हाथापाई हुई और मच गई भगदड़
    जम्मू-कश्मीर के सांसद जुगल किशोर ने बताया कि श्रद्धालु लाइन में खड़े थे तभी युवा श्रद्धालुओं के दो समूहों के बीच तनातनी हो गई, उसके बाद दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इसी कारण से वहां भगदड़ हुई।
    जांच की हाई लेवल कमिटी गठित
    हादसे की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी कमिटी की अगुवाई करेंगे।
    किसने क्या कहा…
    माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा,केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी से बात की और स्थिति का जायज़ा लिया। माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएंगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजल जीवन मिशन के अंतर्गत झारखंड में 9,544 करोड़ रुपए की जलापूर्ति योजनाएं स्वीकृत
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने खरसावां के वीर शहीद केरसे मुंडा चौक में शहीद स्मृति चिन्ह और शहीद पार्क स्थित शहीद स्मारक (शहीद बेदी) पर माल्यार्पण कर खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.