Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2021Updated:December 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य के हेमंत सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को झूठ और लूट के दो वर्ष भाजपा ने करार दिया है , साथ ही हेमंत सरकार के दो साल झारखंड बेहाल का नारा भी दिया है , राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कही ।
    इन्होंने कहा कि वे भी पांच वर्ष तक सरकार के मुखिया रहे हैं और उस वक्त वर्षगांठ मनाने हेतु लाखों लाख रुपये खर्च नही किया करते थे बल्कि मीडिया के माध्यम से अपने कार्यकाल के लेखा जोखा प्रस्तुत करते थे , उन्होंने कहा कि

    [su_youtube url=”https://youtu.be/nnspbDIpijE”]

     

    चुनाव के पूर्व ढेरों वायदे जनता से किये थे लेकिन दो वर्षों में एक भी वादा पूरा नही किये , उन्होंने कहा कि झारखंड के वीर शाहिद निर्मल महतो के सहादत दिवस के दिन राज्य के मुख्यमंत्री ने पांच लाख नौकरी देने अन्यथा राजनीति से इस्तीफा देने की बात मीडिया के समक्ष कहा था, और उसके अनुसार अब उन्हें राजनीति से इस्तीफा दे देना चाहिए । कोरोना काल के दौरान भी राज्य सरकार गहरी नींद में थी जिसपर उच्च न्यायलय ने कई बार सरकार की खिंचाई की और कई मामलों पर संज्ञान लिया , रूपा तिर्की के हत्या मामले में राज्य सरकार के ढुल मूल रवैये के बाद न्यायलय ने इसपर संज्ञान लिया और मामले की सी.बी.आई जांच शुरू हुई । युवाओं को रोज़गार नही मिला, न ही बेरोजगारी भत्ता दिया , उल्टे रोजगार को छीन लिया , जबकि जब राज्य में भाजपा की सरकार थी तब पहले दो वर्ष में ही 31 हजार सरकारी नियुक्तियां हुई थी । सहायक पुलिस की नियुक्ति उनकी सरकार ने की थी और उन्हें भी हेमंत सरकार ने बाहर कर दिया , पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि ये सरकार केवल तुस्टीकरण की राजनजती के राह पर चल रही है जिसका उदारहण विधानसभा भवन में नामजकक्ष आबंटित किया जाना था , साथ ही नियोजन नीति में हिंदी भाषा को भी इस सरकार ने बाहर कर दिया और उर्दू को शामिल कर दिया । राज्य में दो वर्ष के अंदर 400 से ज्यादा आदिवासी महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए है । साथ ही व्रुद्धा पेंसन भी लोगों को नही मिल रहा है , पूर्व सरकार ने मुख्यमंत्री असाध्य रोग योजना के तहत 400 बीमारियों का इलाज होता था लेकिन हेमंत सरकार ने अब इस योजना में केवल 4 बीमारियों को शामिल किया है । प्राकृतिक संसाधनों की लूट भी इस सरकार में चरम सीमा पर है । इन्होंने सभी क्षेत्र में राज्य सरकार को पूर्णतः विफल बताया साथ ही मुख्यमंत्री को अक्षम और सारे मंत्रियों अपरिपक्व बताया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह मेयर आशा लकड़ा पहुंची शहर, भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत
    Next Article कोरोना के मामले में पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें राजनीतिक दल, भीड़भाड़ वाली जगहों पर तत्काल नियंत्रण की जरूरत

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.