Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत समेत दुनियाभर के देशों में ओमिक्रॉन का दिखने लगा असर, 11500 फ्लाइट हुईं कैंसिल
    Breaking News Headlines

    भारत समेत दुनियाभर के देशों में ओमिक्रॉन का दिखने लगा असर, 11500 फ्लाइट हुईं कैंसिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यूयॉर्क. भारत समेत दुनियाभर के देशों में अब कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन फैलने लगा है. इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर पड़ा है. शुक्रवार से दुनियाभर में कुछ 11,500 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. साल की सबसे व्यस्त यात्रा अवधि के दौरान हजारों फ्लाइट के उड़ान में देरी हुई है. कई एयरलाइन्स ने कहा है कि क्रू मेंबर्स के संक्रमित पाए जाने के बाद उड़ानें रद्द की गई हैं.

    फ्लाइट ट्रैकर फ़्लाइटअवेयर के अनुसार, ओमिक्रॉन का असर दुनियाभर के एयरलाइंस पर पड़ा है. सोमवार को लगभग 3,000 उड़ानें रद्द कर दी गईं. मंगलवार के लिए 1,100 और उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. इस बीच अधिक लोगों के जल्द से जल्द काम पर लौटने और श्रम की कमी की संभावना को कम करने के लिए यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने सोमवार से एसिम्प्टोमैटिक मरीजों के आइसोलेशन को 10 दिन से घटाकर 5 दिन कर दिया है.

    अमेरिका में जनवरी में बढ़ेंगे केस

    अमेरिका के न्यूयॉर्क में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने के साथ ही अस्पताल में भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या भी बढ़ रही है. न्यूयॉर्क हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती होने वाले 18 साल से उम्र के कोरोना मरीजों में चार-गुना की बढ़ोतरी हुई है. इनमें करीब आधे संक्रमितों की उम्र 5 साल से कम है. जनवरी में और मामले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इसलिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है.

    अनजान लोगों से दूरी बनाने का वक्त

    राष्ट्रपति जो बाइडन के चीफ मेडिकल एडवाइजर डॉ. एंथनी फॉसी ने अपील की है कि लोग बंद स्थानों पर होने वाली पार्टियों या समारोह में न जाएं, जहां आपको पता नहीं है की किसे टीका लगा है और किसे नहीं. कम लोगों के साथ घर पर ही उत्सव मनाएं, जहां सभी को एक दूसरे की टीकाकरण की स्थिति पता हो. उन्होंने लोगों से जांच की भी अपील की.

    ऑस्ट्रेलिया में ओमिक्रॉन से अब तक पहली मौत का मामला

    ऑस्ट्रेलिया के सबसे घनी आबादी वाले शहर न्यू साउथ वेल्स में ओमिक्रॉन की चपेट में आकर 80 साल के पहले बुजुर्ग मरीज की मौत हुई है. मरीज वृद्धाश्रम में रह रहे थे और वहीं पर संक्रमण की चपेट में आए. मृतक को टीके की दोनों खुराक लग चुकी थी. न्यू साउथ वेल्स में टीकाकरण की दर बहुत अधिक है. इसके बावजूद पीड़ित बढ़ रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूएस से चीन जाने वाली फ्लाइट को हवा में ही वापस लौटना पड़ा
    Next Article जमशेदपुर पुलिस को मिली सफलता ,पांच अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.