Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेलबर्न टेस्ट: 68 रनों पर ढेर हुई इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 14 रनों से जीता मैच, सीरीज पर भी कब्जा
    Breaking News Headlines

    मेलबर्न टेस्ट: 68 रनों पर ढेर हुई इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 14 रनों से जीता मैच, सीरीज पर भी कब्जा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी. कंगारू टीम ने इंग्लैंड को पारी और 14 रन से हराया. पहली पारी में इंग्लैंड ने 185 रन बनाए थे जिसके जवाब में मेजबान टीम ने 267 रन बनाकर आउट हुई. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 82 रनों की बढ़त मिली. लेकिन इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 68 रनों पर सिमट गई. 32 वर्षीय तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने दूसरी पारी में सिर्फ 7 रन देकर छह विकेट झटके. उनके अलावा मिचेल स्टार्क ने तीन और कैमरन ग्रीन ने एक विकेट चटकाया. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ही थोड़ा संघर्ष दिखा सके. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

    तीसरे दिन इंग्लैंड को हार को बचाने की जिम्मेदारी जो रूट और बेन स्टोक्स के कंधों पर थी. इंग्लैंड को तीसरे दिन पहला झटका बेन स्टोक्स के रूप में लगा. स्टोक्स 11 रन के निजी स्कोर पर स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद स्कॉट बोलैंड ने विकेटों की झड़ी लगा दी. बोलैंड ने सिर्फ 11 गेंदों के अंदर जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, मार्क वुड और ऑली रॉबिनसन को पवेलियन भेजा. इंग्लैंड का आखिरी विकेट जेम्स एंडरसन के रूप में गिरा जिन्हें कैमरन ग्रीन ने बोल्ड किया.
    इससे पहले दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी के चार विकेट 31 रन पर गंवा दिये थे. मिचेल स्टार्क ने जैक क्रॉले को विकेट के पीछे पांच के स्कोर पर लपकवाया. डेविड मलान खाता खोले बिना ही पांचवें ओवर में आउट हो गए. पहला टेस्ट खेल रहे स्कॉट बोलैंड ने एक रन देकर दो विकेट लिये. उन्होंने हसीब हमीद (7) और जैक लीच (0) को पवेलियन भेजा.

    पहले दिन के स्कोर चार विकेट पर 61 रन से आगे खेलते हुए लंच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लायन (10), मार्नस लाबुशेन (1) और स्टीव स्मिथ (16) के विकेट गंवा दिये थे. सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस (76) ने ट्रेविस हेड (27) के साथ 60 रन की साझेदारी की. हेड स्लिप में जो रूट को कैच देकर आउट हुए. इसके दस रन बाद हैरिस ने जेम्स एंडरसन की गेंद पर विकेट गंवाया. एंडरसन ने 23 ओवर में 33 रन देकर चार विकेट लिये.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआलिया भट्ट बनीं पेटा इंडिया की 2021 पर्सन ऑफ द ईयर
    Next Article जलवायु परिवर्तन से पनपी घटनाओं में 2021 में दुनिया को हुआ $ 1.5 बिलियन का नुकसान

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.