Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 29 दिसंबर को गांधी मैदान, जामताड़ा में विकास मेला का होगा आयोजन
    Breaking News झारखंड

    29 दिसंबर को गांधी मैदान, जामताड़ा में विकास मेला का होगा आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड सरकार की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में बैठक संपन्न*

    विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित लगाया जाएगा स्टॉल

    दिनांक-29/12/2021 को गांधी मैदान, जामताड़ा में विकास मेला का होगा आयोजन

    कार्यक्रम में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने लिए लगाया जायेगा स्टॉल

    आज दिनांक- 27 दिसंबर 2021 को माननीय मुख्यमंत्री ,झारखंड,रांची श्री हेमंत सोरेन के द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा. प्र.से.) की अध्यक्षता में बैठक की गयी।

    बैठक में उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि 29 दिसंबर 2021 को गांधी मैदान, जामताड़ा में झारखंड सरकार के द्वितीय वर्ष गांठ के उपलक्ष्य में विकास मेला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के द्वारा योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्य, कृषि, मत्स्य, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, पशुपालन, गव्य, आपूर्ति, जेएसएलपीएस, नगर विकास, विद्युत, पेयजल एवं स्वच्छता, सांख्यिकी, शिक्षा, श्रम, साइबर, बैंक,आदि विभाग के स्टाल लगाए जाएंगे।

    उपायुक्त ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारी को विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

    उपायुक्त ने कहा कि 29 दिसंबर को विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति, ऋण तथा अनुदान का वितरण किया जाएगा। साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र, नियुक्ति प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति पत्र आदि प्रदान किए जाएंगे। कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया जाएगा।

    उपायुक्त ने 20 लाभुक् को चयनित कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिसे राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। बैठक के दौरान संबंधित विभाग को योजनाओं की सूची तथा विभागीय उपलब्धि से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

    इनकी रही उपस्थिति

    डीआरडीए निदेशक श्री जावेद अनवर इदरीसी, आईटीडीए निदेशक श्री अभिषेक श्रीवास्तव, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, सिविल सर्जन श्री एस के मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी, जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया एव्ं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में आज साक्ची गोल चक्कर में हेमंत सरकार की 2 वर्ष की विफलता बताते हुये धरना में बैठे भाजपा नेता अभय सिंह
    Next Article राज्य में जल्द बेहतर स्पोर्ट्स पॉलिसी बनेगी:हेमंत सोरेन

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.