Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य में जल्द बेहतर स्पोर्ट्स पॉलिसी बनेगी:हेमंत सोरेन
    Breaking News खेल झारखंड राजनीति

    राज्य में जल्द बेहतर स्पोर्ट्स पॉलिसी बनेगी:हेमंत सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 27, 2021No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री आमंत्रण राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2021 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन

    मुख्यमंत्री ने मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स, होटवार,रांची में आयोजित बालक वर्ग के रांची बनाम पूर्वी सिंहभूम के बीच हुए फाइनल मैच का लुफ्त उठाया

    मुख्यमंत्री आमंत्रण (बालक एवं बालिका) राज्य स्तरीय प्रतियोगिता-2021 के फाइनल में पूर्वी सिंहभूम की बालिका वर्ग ने रामगढ़ की बालिका वर्ग को 4-2 से हराया, वहीं बालक वर्ग में भी पूर्वी सिंहभूम की टीम ने रांची की टीम को 3-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

    राज्य में जल्द बेहतर स्पोर्ट्स पॉलिसी बनेगी

    युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्लेटफार्म दे रही सरकार*

    झारखंड के कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    झारखंड के खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। राज्य में जल्द स्पोर्ट्स पॉलिसी बनाई जाएगी। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के भी युवक-युवतियों के हुनर को तराशने का काम राज्य सरकार कर रही है। युवाओं को खेल के क्षेत्र में अधिक से अधिक मौका मिल सके इस निमित्त नई खेल पॉलिसी का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री आमंत्रण राज्य स्तरीय प्रतियोगिता-2021 का आयोजन एक नई सोच और प्रयोग के साथ किया गया है। खेल की दिशा में राज्य सरकार बेहतर करने का प्रयास कर रही है। राज्य के विकास में खेल रीढ़ का हड्डी बन सकता है। राज्य में खेल के विकास के लिए ‘सहाय’ योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल को बढ़ावा मिल रहा है। हमारी सरकार का प्रयास है कि राज्य के नौजवान वर्ग एवं छात्र-छात्राएं खेल के माध्यम से अपना कैरियर बना सके तथा राज्य का नाम विश्व में रोशन कर सकें। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज बिरसा मुंडा एथलेटिक स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स होटवार रांची में आयोजित मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता-2021 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।

    राज्य में युवा वर्ग के हुनर और क्षमता को तराशने का हो रहा प्रयास

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड के कई खिलाड़ियों ने अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। यहां के कई खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में देश के लिए कप्तानी भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के खिलाड़ियों के हुनर और क्षमता को प्लेटफॉर्म देकर उनका मार्ग प्रशस्त करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री आमंत्रण राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विगत एक माह पूर्व से ही किया गया था। यह फुटबॉल प्रतियोगिता पूरे राज्य भर में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित हुआ है। आज यहां इस प्रतियोगिता का समापन हो रहा है। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में लगभग डेढ़ लाख बच्चों ने हिस्सा लिया है। राज्य में यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में हमारे बच्चे ऐसे खेल आयोजन से जुड़े हैं। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों में उत्साह जगी है और कई खिलाड़ी उभर कर सामने भी आए हैं, यह राज्य के लिए एक अच्छा संकेत है। राज्य में अन्य खेलों के साथ फुटबॉल खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

    राज्य के विकास में खेल और खिलाड़ियों की भूमिका अहम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में खेल से संबंधित कई प्रतियोगिताओं का बड़ा आयोजन भी करेगी। सरकार विभिन्न खेलों में हुनरमंद बच्चों को तलाशने का काम कर रही है। झारखंड के सर्वांगीण विकास में यहां के खिलाड़ियों की भूमिका महत्वपूर्ण है अतएव आप सभी प्रतिभागी अपना पूरा योगदान दें। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आमंत्रण राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच के बालिका वर्ग के विनर पूर्वी सिंहभूम की टीम तथा बालक वर्ग के विनर पूर्वी सिंहभूम की टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि दोनों ही वर्गों में पूर्वी सिंहभूम की टीमें विजय हुई हैं, यह पूर्वी सिंहभूम के बालक-बालिका वर्ग के जोश और जज्बा को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने बालिका वर्ग की रनर टीम रामगढ़ एवं बालक वर्ग के रनर टीम रांची को भी शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो शुरुआत है आगे मंजिलें अभी बहुत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 1 महीने से आयोजित इस टूर्नामेंट की गतिविधियां खुशी देने वाली रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जितने भी युवक-युतियां प्रतिभागी रहे हैं तथा वैसे बच्चे जो टीम मैनेजमेंट के साथ थे उन सभी को मैं शुभकामनाएं देता हूं। आने वाले दिनों में राज्य के नौजवानों, छात्र-छात्राओं का दायरा खेल के क्षेत्र में और अधिक बढ़ सके इस निमित्त प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जाएंगे। ऐसे आयोजनों में आप सभी लोगों की उपस्थिति सरकार को सकारात्मक दिशा देगी।

    मौके पर मुख्यमंत्री ने फाइनल मैच के बालक तथा बालिका वर्ग के विनर टीम तथा रनर टीम के प्रतिभागियों को मैडल, नगद पुरस्कार राशि तथा खेल किट इत्यादि देकर सम्मानित किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अपनी महती भूमिका निभाने वाले टेक्निकल सपोर्ट पर्सन को भी सम्मानित किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल, खेल निदेशक श्री जीशान कमर सहित खेल विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article29 दिसंबर को गांधी मैदान, जामताड़ा में विकास मेला का होगा आयोजन
    Next Article अश्रुपूरित आँखों से हुआ सफर-ए-शहादत का समापन* *महिलाओं और बच्चों संभाली पाठ, शब्द-कीर्तन की जिम्मेदारी

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.