Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एटीएम में विस्फोटक बांधकर उड़ाया, 16 लाख रुपये लेकर भागे चोर
    Breaking News Headlines

    एटीएम में विस्फोटक बांधकर उड़ाया, 16 लाख रुपये लेकर भागे चोर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुणे. एटीएम में चोरी की कई घटनाएं आती रहती हैं लेकिन महाराष्ट्र के पुणे से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां चोरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर चोरी की है. यहां चोरों ने एक एटीएम में विस्फोटक का उपयोग करके उसे उड़ाया और एटीएम के पुर्जे-पुर्जे उड़ गए. इसके बाद एटीएम से करीब 16 लाख रुपये लेकर चोर उड़ गए.

    दरअसल, यह घटना महाराष्ट्र के पुणे स्थित चिंबाली इलाके की है. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को तड़के यह सब हुआ है. चोरों ने प्लान बनाकर इसे अंजाम दिया है. उस समय इलाके में सूनसान था और ठीक उसी समय कुछ लोग एटीएम के पास पहुंच गए. उन्होंने जिलेटिन की छड़ों की मदद से निजी बैंक के एटीएम में विस्फोट किया.
    पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस के डीसीपी मंचक इप्पर ने बताया कि पुणे शहर के समीप स्थित आलंदी के निकट रविवार तड़के चोरों ने विस्फोटकों का उपयोग करके पहले बैंक के एटीएम को तोड़ दिया और फिर उसके पैसे निकाल लिए. रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि लगभग 17 लाख रुपये लेकर चोर भाग गए हैं.

    पुलिस ने यह भी बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही बम खोजी एवं निष्क्रिय दस्ते सहित एक तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू हो गई है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से जानकारी जुटाई जा रही है. कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए हैं, लेकिन अभी हम चोरों की पहचान नहीं कर पाए हैं, जल्द ही इसका खुलासा होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअतीक अहमद से मुक्त कराई जमीन पर CM योगी ने किया भूमि पूजन, गरीबों के लिए बनेंगे घर
    Next Article वकीलों ने CJI को लिखी चिट्ठी, नफरती भाषण देने वालों के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेने की रखी मांग

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.