Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर
    Breaking News Headlines

    तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर बड़ी मुठभेड़ हुई है. सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर एक मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. ये मुठभेड़ सोमवार सुबह किस्ताराम थाना इलाके के जंगलों में हुई है. सीआरपीएफ, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की पुलिस ने संयुक्त अभियान में इस मुठभेड़ को अंजाम दिया है.

    तेलंगाना के भद्रादरी कोठागुडम जिले के एसपी सुनील दत्त ने इस बारे में अधिक जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है. हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. ये मुठभेड़ तेलंगाना ग्रे हाउंड्स और नक्सलियों के बीच हुई है. वहीं मौक़े पर लगातार सर्चिंग ऑपरेशन जारी है. एसपी सुनील दत्त ने बताया कि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र किस्ताराम पीएस सीमा के वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए हैं.

    एसपी ने बताया कि यह ऑपरेशन तेलंगाना पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान है. करीब एक हफ्ते पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान सुरक्षाबलों के जवानों ने 6 लाख रुपए की इनामी 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया है. खुफिया सूचना के आधार पर अरनपुर थाना क्षेत्र के गोंडेरास गांव के जंगल में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ शुरू हुई थी.

    5 और 1 लाख के इनामी नक्सल ढेर

    दंतेवाड़ा जिले के एसपी अभिषेक पल्लव ने इस मुठभेड़ की पुष्टी की थी. उन्होंने मीडिया को बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के तहत गोंडेरास गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मलांगेर एरिया कमेटी की सदस्य हिड़मे कोहरामे और चेतना नाट्य मंडली की प्रभारी पोज्जा को मार गिराया है. पल्लव ने बताया कि नक्सली कोहरामे के सर पर 5 लाख रुपए और पोज्जा के सर पर 1 लाख रुपए का इनाम है.

    हाल ही में बलरामपुर जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम किया था. सामरी थाना के चुनचुना और पुनदाग इलाके से पुलिस ने 7 आईईडी बरामद किए. नक्सलियों ने बंदरचुआ मार्ग पर यह आईईडी लगाया था. सीआरपीएफ टीम को सूचना मिली की भुताही मोड़ रोड में एक किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों की तरफ से आईईडी प्लांट किए गए हैं. इस सचूना पर सीआरपीएफ की टीम मौके पर गई. सर्चिंग करने पर पहले तीन आईईडी मिली फिर उसके बाद उस इलाके में और सर्चिंग की गई तो 4 आईईडी और मिली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRBI की कार्रवाई के बाद 52 हफ्ते के निचले स्तर पर लुढ़का RBL बैंक का शेयर, निवेशकों के डूबे 2068 करोड़
    Next Article अतीक अहमद से मुक्त कराई जमीन पर CM योगी ने किया भूमि पूजन, गरीबों के लिए बनेंगे घर

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.