Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया, लौहनगरी के कवियों को किया सम्मानित
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति शिक्षा साहित्य

    भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया, लौहनगरी के कवियों को किया सम्मानित

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया, लौहनगरी के कवियों को किया सम्मानित

    जमशेदपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। शनिवार को भाजपा महानगर अंतर्गत सभी मंडलों में श्रद्धेय अटल जी की जयंती को कार्यकर्ताओं ने ‘सुशासन दिवस’ के रूप में स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके आदर्शों के अनुसरण का संकल्प लिया। इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिलाध्यक्ष गुँजन यादव समेत अन्य वरीय नेताओं ने संयुक्त रूप से लौहनगरी के कवियों को स्मृति चिन्ह एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे के नारों से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा।

    इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने अटल जी को राजनीति का अजातशत्रु बताते हुए कहा कि वाजपेयी जी ऐसे नेता रहे है जो अपनी पार्टी के साथ ही सभी दलों के आदर्श व प्रिय नेता रहे। उनके भाषण और तर्क के सभी कायल रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व और सुशासन के प्रति उनकी नीति ने देश का चहुँमुखी विकास किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल जी के पद चिन्हों पर चलकर देश को आगे बढ़ा रहे हैं।

    वहीं, महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके महान व्यक्तित्व, कृतित्व एवं देश के बहुमुखी विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अलग राज्य झारखंड निर्माण में अटल जी के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी की सोच के कारण ही दशकों पुरानी मांग को सम्मान मिला और झारखंड राज्य अस्तित्व में आया। कहा कि हम सभी उनके आदर्श और बताये मार्गों पर चलकर मां भारती को परम् वैभव पर ले जाने को संकल्पित हैं।

    कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने किया।

    इन कवियों को किया गया सम्मानित:
    श्यामल सुमन, उदय प्रताप हयात, नवीन अग्रवाल, डॉ कल्याणी कबीर, मामचंद्र अग्रवाल बसंत।

    इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, भरत सिंह, डॉ राजीव कुमार, कल्याणी शरण, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, मंत्री जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, आईटी सेल प्रभारी कौस्तुव राय, मणि मोहंती, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बिनानंद सिरका, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचिराम बाउरी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा सीतारामडेरा मंडल ने मनाया सुशासन दिवस, भवन सह बूथ कार्यसमिति में बोले पूर्व सीएम रघुवर दास- राज्य में सुशासन के बदले कुशासन का राज
    Next Article झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के नियुक्ति नियमवाली के क्षेत्रीय भाषा के सूची में मैथिली को भी शामिल करने का अनुरोध

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.