Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय का जुस्को प्रबंधन को अल्टीमेटम
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    विधायक सरयू राय का जुस्को प्रबंधन को अल्टीमेटम

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय का जुस्को प्रबंधन को अल्टीमेटम

    एक सप्ताह में यदि जुस्को ने केबुल बस्ती के डीएस फ़्लैट इलाक़ा में पेयजल आपूर्ति करना शुरू नहीं किया तो बस्ती वासी जल सत्याग्रह करेंगे. बस्तीवासी स्वयं पाइप बिछाकर पानी का कनेक्शन कर लेंगे और जुस्को के पास वाजिब शुल्क जमा करा देंगे.

    विधायक सरयू राय ने इस आशय की जानकारी आज जुस्को प्रबंधन को दे दिया है और कहा है कि वे सप्ताह भर में पानी का कनेक्शन जोड़ दें. बस्ती वासी आज सुबह बड़ी संख्या में विधायक कार्यालय आये थे. इसके बाद श्री राय ने आज शाम 4 बजे केबुल बस्ती का दौरा किया और बस्ती वासियों के साथ बैठक कर जल सत्याग्रह करने का निर्णय लिया.

    श्री राय ने कहा कि गत एक साल से जुस्को मुझे भी और बस्ती वासियों को भी आश्वासन देते आ रहा है कि तीन दिन में, चार दिनों में जलापूर्ति शुरू हो जायेगी. पर वे तीन दिन, चार दिन आज तक नहीं आए. इस बीच जुस्को ने पाईप बिछा दिया, अनेक लोगों को कनेक्शन फार्म बाँट दिया, पर न तो पाईप लाईन में पानी छोड़ा और न ही घरों तक कनेक्शन जोड़ा.

    अब जुस्को के अधिकारी कह रहे हैं कि वैधानिक अड़चन आ गई है, केबुल कंपनी का मुक़दमा एनसीएलटी में चल रहा है. वहाँ से एनओसी लेने की प्रक्रिया चल रही है. श्री राय ने कहा है कि जो भी प्रक्रिया चल रह है जुस्को उसे एक सप्ताह में पूरा कर ले. बस्तीवाले अब अधिक इंतज़ार नहीं करेंगे.?इस जल सत्याग्रह में मैं भी उनके साथ रहूँगा. आश्चर्य है कि केबुल टाउन में चौड़ी सड़क बनाने में, पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन डालने में जुस्को को एनओसी नहीं लेनी पड़ी. अब जब पाईपलाइन में पानी छोड़ने और घरों में कनेक्शन देने में उन्हें एनओसी की याद आने लगी है.

    जुस्को पाईपलाइन में पानी छोड़े, लाभुको के घरों में कनेक्शन करें और अपना वाजिब शुल्क ले. बस्तीवाले शुल्क देंगे और पानी लेंगे. इसमें और अधिक विलम्ब नहीं होना चाहिये.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआत्मोत्सर्ग दिवस मनायेगी सनातन उत्सव समिति – दिलीप दुबे
    Next Article जरूरतमंद बुजुर्गों तक ग़रमाहट पहुँचा रहे काले कंबल वाले हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा कंबल सेवा जारी 

    Related Posts

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.