Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्यार की सजा: युवती के परिजनों ने युवक को पहले पीटा, फिर काटा प्राइवेट पार्ट
    Breaking News Headlines अपराध

    प्यार की सजा: युवती के परिजनों ने युवक को पहले पीटा, फिर काटा प्राइवेट पार्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. दिल्‍ली के राजौरी गार्डन इलाके से एक युवक के प्राइवेट पार्ट काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वहीं, दिल्‍ली पुलिस ने हत्या और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. डीसीपी (पश्चिम) प्रशांत गौतम ने कहा कि गुरुवार को सफदरजंग अस्पताल से एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें बताया गया था कि राजौरी गार्डन से व्यक्ति को घायल हालत में अस्पताल लाया गया है.

    दरअसल इस घटना को अंजाम देने का आरोप युवती के परिजनों पर है, क्‍योंकि वह युवती द्वारा परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी करने से नाराज थे. वहीं, उन्‍होंने युवक को अगवा कर पहले उसकी पिटाई और फिर उसके प्राइवेट पार्ट को काटने के बाद सागरपुर इलाके में फेंककर फरार हो गए. फिलहाल युवक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, पुलिस आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
    बता दें कि दिल्‍ली के 22 वर्षीय पीड़ित सपरिवार रघुवीर नगर में रहता है. जबकि उसका सागरपुर की रहने वाली 20 वर्षीय युवती से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. यही नहीं, दोनों ने परिवार की मर्जी से शादी करने के लिए सभी को राजी करने की कोशिश की, लेकिन कोई माना नहीं. इसके बाद युवक और युवती भागकर 21 दिसंबर को जयपुर पहुंचे. वहां दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली. इसके बाद 22 दिसंबर को दोनों दिल्ली लौट आए और राजौरी गार्डन इलाके में रुके थे. वहीं, दोनों के रुकने की भनक युवती के परिजनों को लग गई.

    युवक और युवती के राजौरी गार्डन में रुकने की भनक लगने के बाद युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए. इसके बाद वह दोनों को अपने साथ सागरपुर ले गए. आरोप है कि युवती के परिजनों ने पहले युवक के साथ मारपीट की गई और फिर दूसरी जगह ले जाकर धारदार हथियार से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया. इसके बाद युवक को सागरपुर के एक जंगल में फेंक दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रायन लारा-डेल स्टेन सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े, मिली बड़ी जिम्मेदारी
    Next Article ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच सीएम केजरीवाल बोले- हम 1 लाख मामले प्रतिदिन से निपटने के लिए हैं तैयार

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.