Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेडागास्‍कर: समुद्र में हेलिकॉप्टर क्रैश, 12 घंटे तैरकर अपनी जान बचाई मंत्री ने
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    मेडागास्‍कर: समुद्र में हेलिकॉप्टर क्रैश, 12 घंटे तैरकर अपनी जान बचाई मंत्री ने

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एंटानानैरिवो. कहते हैं कि मुश्किल चाहे जितनी बड़ी क्‍यों न हो, इंसान को कभी हार नहीं माननी चाहिए. कुछ यही देखने को मिला अफ्रीकी देश मेडागास्‍कर में. मेडागास्‍कर के बचाव दल का एक हेलिकॉप्‍टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया. इस हेलिकॉप्‍टर पर देश के पुलिस मामलों के मंत्री सर्जे गेल्‍ले भी सवार थे. मंत्री सर्जे करीब 12 घंटे तक समुद्र में तैरते रहे और अंतत: अपनी जान बचाने में कामयाब रहे.

    बचाव दल का यह हेलिकॉप्‍टर देश के पूर्वोत्‍तर तट पर मालवाहक जहाज के डूबने के बाद गया था. इस मालवाहक जहाज पर 130 यात्री अवैध रूप से सवार थे जिसमें से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है. मंत्री सर्जे गल्‍ले हेलिकॉप्‍टर के क्रैश होने के बाद बच गए और समुद्र में करीब 12 घंटे तक तैरते रहे. सुरक्षित तट पर पहुंचने के बाद मंत्री ने कहा, ‘यह मेरे मरने का समय नहीं है.’

    मैं जिंदा हूं और महांबो सुरक्षित वापस आ गया हूं

    बाद में बचाव दल ने उनके हेलिकॉप्‍टर के अवशेष को समुद्र के तलहटी से बरामद कर लिया. मंत्री ने कहा कि ‘मैं जिंदा हूं, मैं महांबो सुरक्षित वापस आ गया हूं और सभी मछुआरों तथा महांबो गांव के लोगों का शुक्रगुजार हूं. मैंने कल सुबह 7:30 बजे से तैरना शुरू किया था और आज सुबह 7:30 बजे तक तैरता रहा.’ हेलिकॉप्‍टर पर दो अन्‍य सुरक्षा अधिकारी तैनात थे और वे भी बच गए हैं.

    बताया जा रहा है कि मालवाहक जहाज फ्रांसिया अंटानांबे शहर से सोमवार को सुबह में रवाना हुआ था और दक्षिण की ओर बढ़ रहा था. यह जहाज एक मालवाहक जहाज के रूप में दर्ज है और इसे यात्रियों को ले जाने की अनुमति नहीं थी. यही नहीं, अंटानांबे आधिकारिक बंदरगाह भी नहीं है. माना जा रहा है कि जहाज के हल में एक छेद हो जाने की वजह से वह समुद्र में डूब गया. जहाज को डूबता देख देश की नौसेना ने बचाव अभियान शुरू किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली सरकार का बड़ा निर्णय: क्रिसमस-नए साल पर भीड़ पर लगाई रोक, 50% क्षमता के साथ खुलेंगे रेस्टोरेंट, सिनेमाघर और बार
    Next Article नए वाहनों के लिए एक नया रजिस्‍ट्रेशन चिह्न यानी BH सीरीज

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.