Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुणाल षाड़ंगी की अगुवाई में राज्यपाल से मिला सिख समाज का शिष्टमंडल, जमशेदपुर और पटना में संगत के दर्शन का दिया न्यौता
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    कुणाल षाड़ंगी की अगुवाई में राज्यपाल से मिला सिख समाज का शिष्टमंडल, जमशेदपुर और पटना में संगत के दर्शन का दिया न्यौता

    News DeskBy News DeskDecember 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कुणाल षाड़ंगी की अगुवाई में राज्यपाल से मिला सिख समाज का शिष्टमंडल, जमशेदपुर और पटना में संगत के दर्शन का दिया न्यौता

    ● गुरुगोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर जमशेदपुर आ सकते हैं राज्यपाल

    पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की अगुआई में जमशेदपुर के विभिन्न सिख संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने राँची स्थित राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस से मुलाक़ात कर उन्हें जमशेदपुर आगमन के लिए निमंत्रण दिया। सिख समाज के दशमेश पिता गुरुगोविंद सिंह जी की जयंती पर आगामी 09 जनवरी को जमशेदपुर में निर्धारित नगर कीर्तन और संगत के लिए राज्यपाल को निमंत्रण पत्र सौंपा गया। वहीं तख्त श्री पटना साहिब में गुरु तेग बहादुर जी एवं गुरुगोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व में शामिल होने का आमंत्रण पत्र भी सौंपा गया। मौके पर कुणाल षाड़ंगी ने राज्यपाल से सिख समाज के जाती प्रमाण पत्र के संदर्भ में समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण का आग्रह किया। इससे पूर्व सांझी आवाज़ संस्था की ओर से राज्यपाल महोदय को पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र एवं गुरु महाराज जी की तस्वीर भेंटकर अभिनंदन किया। संस्था ने आग्रह किया कि राजभवन में गुरु महाराज के प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार का आयोजन हो। राज्यपाल ने सभी सुझावों और आग्रहों को सुनते हुए उचित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजभवन में कीर्तन दरबार के आयोजन को लेकर वे जल्द ही बैठक आयोजित कर सम्बंधित निर्णय लेंगे। कहा कि गुरु महाराज की कृपा हुई तो वो पटना साहिब और जमशेदपुर में संगत के दर्शन को अवश्य आएंगे। मौके पर विशेष रूप से पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के अलावे सांझी आवाज़ संस्था के संयोजक सरदार सतवीर सिंह सोमू,चंचल भाटिया, दमनप्रीत सिंह एवं इंदरजीत सिंह मौजूद रहें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवरीय पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों तथा जमशेदपुर पुलिस के लीगल एडवाइजर के बीच  कार्यशाला का आयोजन
    Next Article राकेश तिवारी ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.