Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच सरकार ने यात्रा और भीड़भाड़ से बचने की दी सलाह
    Breaking News Headlines

    ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच सरकार ने यात्रा और भीड़भाड़ से बचने की दी सलाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. दुनियाभर में तेजी से फैल रहे ओमिक्रॉन वेरिएंट का असर अब भारत में भी दिखने लगा है. ओमिक्रॉन से संक्रमित 26 नए मामले सामने आने के बाद देश में नए कोरोना वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्‍या 100 से अधिक हो गई है. भारत में तेजी से बढ़ रहे ओमिक्रॉन वेरिएंट को देखते हुए भारतीय चिकित्‍सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक बलराम भार्गव ने गैर जरूरी यात्रा, बड़े समारोह और भीड़भाड़ वाले स्‍थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है. उन्‍होंने लोगों से अपील की है कि वह 25 दिसंबर और नए साल पर मनाए जाने वाले जश्‍न से दूरी बनाएं और अपने घर पर ही रहें.

    कोरोना की जानकारी देते हुए उन्‍होंने सात राज्‍यों के 24 जिलों में कोरोना गाइडलाइनका सख्‍ती से पालन करने का भी आह्वान किया. बता दें कि केरल के नौ और मणिपुर के आठ जिलों में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है. यहां पर कोरोना पॉजिटिविटी रेट अब 5 प्रतिशत से अधिक हो चुका है. यह बताते हुए कि ओमिकॉन पूरे यूरोप और दुनिया के अन्य हिस्सों में तेजी से फैल रहा है, भार्गव ने कहा, मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि लोग गैर जूरूरी यात्रा से बचें. अगर सामूहिक समारोह से बचा जा सकता है तो भीड़भाड़ वाले स्‍थानों पर जानें से बचें. उन्‍होंने कहा कि नए साल पर लोग एक दूसरे से मिलने से परहेज करें और जश्‍न में शामिल होने से बचें. उन्‍होंने कहा कि कोरोना के विस्‍फोट से बचना है तो इन बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है.
    कोरोना के नए वेरिएंट का जिक्र करते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, ओमिक्रॉन को देखें तो यह उभरने के बाद बहुत तेजी से फैल रहा है. 91 देशों में ओमिक्रॉन के 27 हजार से अधिक केस सामने आ चुके हैं. उन्‍होंने कहा भारत में स्थिति अभी तुलनात्मक ढंग से नियंत्रित स्थिति में है, लेकिन हमें दुनिया के हालातों को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है.

    भारत में कोरोना वायरस के नए संस्करण ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. शुक्रवार को गुजरात में 2 और महाराष्ट्र में 8 लोग कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मिले हैं. नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या 113 हो गई है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में शुक्रवार को आठ और लोग कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित मिले, जिससे राज्य में ऐसे रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनर्जी ट्रांजिशन के लिए उत्‍तरप्रदेश को करना होगा सौर पर गौर
    Next Article नक्शा विचलन भवन के बसमेन्ट,पार्किंग का अवैध इस्तेमाल कर भवन बनाने वालों पर होगी कार्रवाई :उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम

    Related Posts

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    September 15, 2026

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    पंचतत्व में विलीन हुए श्याम सुंदर प्रसाद सिंह, ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

    रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.