Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाक पीएम इमरान खान को हर महीने 50 लाख रुपए भेजता है शुगर माफिया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाक पीएम इमरान खान को हर महीने 50 लाख रुपए भेजता है शुगर माफिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद. इमरान खान के करीबी दोस्त और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस वजीउद्दीन अहमद ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है. पाकिस्तानी मीडिया में इसकी खूब चर्चा हो रही है. वजीउद्दीन ने एक टीवी शो के दौरान कहा, इमरान को ईमानदार कहना बिल्कुल गलत है. उनके दोस्त जहांगीर तरीन हर महीने 50 लाख पाकिस्तानी रुपए बनी गाला (इस्लामाबाद में इमरान का आलीशान घर) भेजते हैं. पहले ये रकम 20 लाख थी. फिर 30 लाख हुई और अब 50 लाख रुपए हो चुकी है. जहांगीर तरीन पाकिस्तान के शुगर माफिया कहे जाते हैं और इमरान के करीबी दोस्त हैं. अक्सर उनके लिए प्राइवेट फ्लाइट अरेंज करते हैं.

    पहले जानिए, कौन हैं जस्टिस वजीउद्दीन

    ‘डॉन न्यूज़’ के मुताबिक वजीउद्दीन सिंध हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं. बाद में वो सुप्रीम कोर्ट जज बने. रिटायर होने के बाद सियासत में आ गए. उस वक्त इमरान खान तब्दीली सरकार का नारा बुलंद कर रहे थे और वजीउद्दीन उनके पुराने दोस्त थे. लिहाजा, वजीउद्दीन भी 2011 में इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) में शामिल हो गए. 2015 में उन्होंने PTI को माफिया पार्टी बताते हुए इस्तीफा दे दिया. वजीउद्दीन का शुमार पाकिस्तान के सबसे ईमानदार और साफ बोलने वाले जजों में होता है. उनके आर्टिकल भी पाकिस्तान और दूसरे देशों के न्यूज पेपर्स में पब्लिश होते रहते हैं.

    दो लोगों का खर्च 50 लाख रुपए महीना

    इमरान खान इस्लामाबाद के खूबसूरत पहाड़ी इलाके जिसे बनी गाला कहा जाता है, वहां पत्नी बुशरा बीबी के साथ रहते हैं. वजीउद्दीन ने इमरान के बारे में कहा, ये कहना बिल्कुल गलत है कि इमरान खान ईमानदार शख्स हैं. मैं उन्हें बहुत करीब से जानता हूं. कई साल से उनके घर का खर्च जहांगीर तरीन चला रहे हैं. इमरान जब सत्ता में नहीं थे, तब तरीन उन्हें 20 लाख रुपए महीना देते थे. बाद में ये रकम 30 लाख कर दी गई. जब खान पीएम बने तो यह अमाउंट 50 लाख हो गया.

    पार्टी के लोग भी सच्चाई जानते हैं

    वजीउद्दीन ने कहा, मैंने इमरान की पार्टी इसलिए छोड़ी, क्योंकि वहां माफिया ने कब्जा कर रखा है. इमरान के पास पैसा कहां से आता है, इसकी जानकारी पार्टी में कई लोगों के पास है. इमरान की कार में पेट्रोल टैंक फुल कराने का जिम्मा भी उनके दोस्तों का है. उनके तमाम खर्च दूसरे लोग ही उठाते हैं. मेरे साथ पार्टी में एक सीनियर थे. उन्होंने मुझसे कहा था कि इमरान के पास तो फुटवियर भी गिफ्ट के हैं. पार्टी फंड के लिए पैसा अलग से आता था और इमरान को पैसे अलग से दिए जाते हैं.

    कौन हैं जहांगीर तरीन?

    जस्टिस वजीउद्दीन ने इमरान को पैसे देने का आरोप जहांगीर तरीन पर लगाया है. तरीन अरबपति कारोबारी हैं लेकिन पाकिस्तान में लोग उन्हें तस्कर और सबसे बड़ा शुगर माफिया कहते हैं. खास बात यह है कि तरीन इमरान के करीबी दोस्त हैं और दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं.

    आरोप है कि इमरान की सरकार बनवाने के लिए जहांगीर ने बेहिसाब पैसा खर्च किया था. तरीन आज भी इमरान के लिए प्राइवेट प्लेन भेजते हैं. इमरान के फाइनेंशियल एडवाइजर और पूर्व वित्त मंत्री शौकत तरीन जहांगीर के करीबी रिश्तेदार बताए जाते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी में बड़ा हादसा: इंदिरा नहर में गिरी कार, दो बच्चों समेत चार की मौत
    Next Article एनर्जी ट्रांजिशन के लिए उत्‍तरप्रदेश को करना होगा सौर पर गौर

    Related Posts

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    September 16, 2026

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

    जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने मिशन शक्ति योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया

    निरसा में पुलिस मुठभेड़, निखार और नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सागर घायल

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

    कल विश्वकर्मा पूजा, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.