Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी में बड़ा हादसा: इंदिरा नहर में गिरी कार, दो बच्चों समेत चार की मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी में बड़ा हादसा: इंदिरा नहर में गिरी कार, दो बच्चों समेत चार की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. यूपी के लखनऊ के पास में शुक्रवार की देर रात शाम बड़ा हादसा हो गया. पीलीभीत से नौ लोगों को लेकर आ रही वैगन-आर कार नगराम के भौराखुर्द गांव के पास अनियंत्रित होकर इंदिरा नहर में जा गिरी. पूरी कार नहर में समा गई, जिसमें सवार दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई. स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत कर ड्राइवर व चार साल के बच्चे व उसके पिता को जीवित निकाल लिया. वहीं चार साल की अनन्या व उसके सगे भाई पांच साल का रुद्र का कुछ पता नहीं चला.

    मरने वालों में इन बच्चों की मां संगीता भी है. वहीं क्रेन के तीन घंटे तक न पहुंचने और बचाव कार्य में देरी होने से नाराज ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया. करीब सात बजे तक राहत कार्य चला, फिर अंधेरा होने की वजह से बचाव कार्य बंद करना पड़ा. कार में सवार सभी लोग नगराम में रिटायर आईएएस के फार्म हाउस पर चौकीदार से मिलने आ रहे थे. पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.

    पीलीभीत के बिलसंडा गांव में रहने वाले गंगा प्रसाद रिटायर आईएएस के अचलीखेड़ा स्थित फार्म हाउस पर चौकीदारी करते हैं. उनकी बेटी संगीता (32) अपने बच्चों अनन्या, चाहत व रुद्र और सास रूपादेवी (50) व रिश्तेदार के बेटे रुपेश (14), गोधन और इनके बेटे चार साल के कपिल के साथ पीलीभीत से शुक्रवार तड़के कार से निकली थी. कार कुलदीप चला रहा था. संगीता के साथ ये सभी लोग गंगा प्रसाद से मिलने आ रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नगराम के भौला खुर्द गांव के पास अपरान्ह तीन बजे तेज रफ्तार से आ रही यह कार अनियंत्रित हो गई और इंदिरा नहर में गिर गई. नहर के किनारे मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई. मल्लाह और स्थानीय गोताखोर लोगों को बचाने के लिये नहर में उतर गये. कुछ दूरी तक कार तैरती हुई दिखी, फिर वह पानी में समा गई. इसी बीच गोताखोरों ने ड्राइवर कुलदीप, गोधन व उसके बच्चे कपिल को जीवित बाहर निकाल लिया.

    बचाव कार्य में देरी पर हंगामा

    इस हादसे की खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. इनमें कुछ लोग टार्च लिये हुये थे तो किसी ने अलाव जला लिया था. नगराम पुलिस, एसीपी मोहनलालगंज दिलीप कुमार पूरी टीम के साथ वहां पहुंचे थे. पुलिस ने भी सर्च लाइट जला ली थी. इस बीच क्रेन को बुलाया गया ताकि कार को बाहर निकाला जा सका. स्थानीय गोताखोरों ने कई बार डुबकी लगायी लेकिन अन्य लोगों का पता नहीं कर पा रहे थे. क्रेन काफी देर तक नहीं पहुंची जिसकी वजह से ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया. पुलिस अफसरों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया.

    तीन घंटे बाद पहुंची क्रेन ने निकाली कार

    करीब तीन घंटे बाद वहां क्रेन पहुंची. इसकी मदद से ही नहर के अंदर से कार निकाली जा सकी. कार के अंदर चार लोगों के शव निकले. इनकी शिनाख्त संगीता, रूपा देवी, संगीता के बेटे चाहत व रिश्तेदार पवन के रूप में हुई. यह देख वहां मौजूद लोग भी सकते में आ गये. उनकी आंखे नम हो गई. इसी दौरान शोर मचा कि दो बच्चे अनन्या व रुद्र लापता है. उनका कुछ पता नहीं चल रहा है.

    गोताखार फिर नहर में उतरे

    पुलिस के कहने पर गोताखोर फिर नहर में उतर गये और करीब एक घंटे तक अनन्या व रुद्र की तलाश करते रहे. पर काफी दूर तक गोताखोर उनका पता नहीं लगा सके. जिस जगह पर कार गिरी, वहां बहाव थोड़ा तेज था. इस वजह से माना गया कि बच्चे आगे तक बह गये हैं. कुछ ग्रामीण काफी दूर तक किनारे-किनारे पैदल ही गये लेकिन उन्हें मायूस ही होना पड़ा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगजब हो गया: गाय ने निगली सोने की चेन, 35 दिन रखी गोबर पर नजर, नहीं मिली तो किया ये काम
    Next Article पाक पीएम इमरान खान को हर महीने 50 लाख रुपए भेजता है शुगर माफिया

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.