Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गजब हो गया: गाय ने निगली सोने की चेन, 35 दिन रखी गोबर पर नजर, नहीं मिली तो किया ये काम
    Headlines

    गजब हो गया: गाय ने निगली सोने की चेन, 35 दिन रखी गोबर पर नजर, नहीं मिली तो किया ये काम

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेेंगलुरु. कर्नाटक के सिरसी तालुक के हीपानाहल्ली में एक शख्स की गाय ने 20 ग्राम सोने की चेन निगल ली. पहले तो शख्स ने करीब महीने भर गाय के गोबर पर नजर रखी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो वह डॉक्टर के पास पहुंचा. डॉक्टर ने मेटल डिटेक्टर से चेन का पता लगाया और गाय की सर्जरी कर उसे बाहर निकाल लिया.

    रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीकांत हेगड़े के पास एक 4 साल की गाय और उसका बछड़ा है. दरअसल, दीपावली के बाद उन्होंने गौ पूजा की. इसके लिए उन्होंने गाय व बछड़े को नहलाया कर उनका फूल-मालाओं श्रृंगार किया. बता दें, कुछ लोग गाय को लक्ष्मी का भी रूप मानते हैं. ऐसे में वे अपनी गाय को कीमती आभूषणों से भी सजाते हैं. हालांकि पूजा के बाद गहने वापस ले उतार लिए जाते हैं.

    परिवार से हो गई एक गलती…

    श्रीकांत हेगड़े के परिवार ने बछड़े को 20 ग्राम की गोल्ड चेन पहनाई थी.,लेकिन चेन निकालने के बाद उसे वह फूल और अन्य समान के साथ उन्होंने गाय के सामने रख आए. बाद में पाया कि सोने की चेन गायब है. उन्होंने चेन को खूब ढूंढा, लेकिन नहीं मिली. बाद में, घरवालों ने अनुमान लगाया कि शायद गाय ने वहां रखे फूलों के साथ चेन भी निगल ली होगी.

    30 से 35 दिन चेक किया गोबर

    इसके बाद परिवार के सदस्यों ने लगभग 30 से 35 दिनों तक गाय का गोबर चेक किया कि शायद उन्हें चेन वहां मिल जाए. पर अफसोस उन्हें कुछ नहीं मिला. अंत में वो मदद के लिए पशु चिकित्सक के पास गए, जिसने मेटल डिटेक्टर की मदद से गाय की जांच की और बताया कि उसके पेट में धातु है. इसके बाद गाय का पेट स्कैन कर ये पता लगाया गया कि चेन पेट में कहां फंसी है.

    20 से इतने ग्राम की हो गई चेन

    परिवार के अनुरोध पर की सर्जरी कर उस सोने की चेन को निकाल लिया गया. हालांकि, चेन का वजन 20 से घटकर 18 ग्राम हो गया, क्योंकि उसका एक छोटा सा हिस्सा गायब है. खैर, परिवार अपनी कीमती चेन पाकर खुश है, लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि गाय को इस सब से गुजरना पड़ा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेजन को बड़ा झटका, फ्यूचर ग्रुप के साथ सबसे बड़ी डील सस्पेंड, सीसीआई ने 200 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया
    Next Article यूपी में बड़ा हादसा: इंदिरा नहर में गिरी कार, दो बच्चों समेत चार की मौत

    Related Posts

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    June 7, 2026

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    June 7, 2026

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.