जामताड़ा:इन दिनों सरकारी विद्यालय के कुछ कामचोर शिक्षकों का मनोबल ऐसा हो गया है कि वह जैसे निशुल्क स्कूल में सेवा दे रहे हैं|आपको बता दें कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय धोबना आज 11:24 एएम बजे बंद पाया गया|गेट पर ताला लगा हुआ था|विद्यालय किस वजह से बंद है इसका किसी प्रकार का सूचना अंकित नहीं था| मालूम हो कि विद्यालय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खुला रहने का आज तक के लिए निर्देश है| ऐसे में इस तरह के शिक्षक की लापरवाही से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| मौके पर कुछ लोगों ने बताया कि विद्यालय किस वजह से बंद है इसका सूचना अंकित नहीं रहने से लोगों को जब शिक्षक से किसी काम के लिए जरूरत पड़ता है तो विद्यालय आने पर गेट से ही वापस बैरंग लौटना पड़ता है|इससे बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है वहीं दूसरी ओर शिक्षक के इस तरह के लापरवाही को बर्दाश्त करना मुश्किल सा लगता है| कहा कि विद्यालय अक्सर ऐसा ही बंद रहता है शिक्षक विद्यालय आते हैं और अपनी उपस्थिति बनाकर चले जाते हैं| वही इस संबंध में जब विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक वकील पावरिया से बात किया गया तो वकील पावरिया ने कहा कि वह स्कूल के बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए गए हैं| सहयोगी शिक्षिका लक्ष्मी मंडल स्कूल में मौजूद होगी| जबकि शिक्षिका लक्ष्मी मंडल विद्यालय पर ना ही मौजूद थी और ना ही विद्यालय का गेट खुला हुआ था|

