Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार धाम सड़क परियोजना को सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी, तीन डबल-लेन हाईवे बनाने की इजाजत
    Breaking News Headlines

    चार धाम सड़क परियोजना को सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी, तीन डबल-लेन हाईवे बनाने की इजाजत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में चार धाम प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हाईवे की चौड़ाई बढ़ाने की इजाजत दे दी है. अब डबल-लेन हाईवे बनाने का रास्ता साफ हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि अदालत न्यायिक समीक्षा में सेना के सुरक्षा संसाधनों को तय नहीं कर सकती.

    सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर चारधाम सड़क परियोजना के लिए डबल लेन की अनुमति दे दी. इसके साथ ही पूर्व जस्टिस ए. के. सीकरी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है. केंद्र सरकार के लिए यह राहत भरी खबर है. सरकार इसे सुरक्षा चुनौतियों के साथ-साथ आम जनता के हितों के लिए महत्वपूर्ण मान रही है.
    सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद चीन बॉर्डर पर रक्षा तैयारियों को मजबूत किया जा सकेगा. कोर्ट ने रक्षा मंत्रालय को अनुमति दे दी है कि ऋषिकेश से गंगोत्री तक 10 मीटर सड़क चौड़ा किया जा सकता है. चीन के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट से सितंबर 2020 आदेश को संशोधित करने का आग्रह किया था. तब सड़क की चौड़ाई को 5.5 मीटर तक ही सीमित रखने का आदेश दिया गया था और इसकी वजह पर्यावरण संबंधी चिंताएं थीं.

    जस्टिस डीवाई चंद्रचूड की अध्यक्षता वाली पीठ ने जो निगरानी समिति बनाई है, उसे रक्षा मंत्रालय, सड़क परिवहन मंत्रालय, उत्तराखंड सरकार और सभी जिलाधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा. 12 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली 900 किमी वाली चारधाम परियोजना के पर्यावरण एवं अन्य कारणों से अदालत में लंबित थी. इस मामले में रक्षा मंत्रालय ने हलफनामा भी दायर किया था.

    ऑल वेदर चारधाम परियोजना ऋषिकेश को गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ से जोड़ेगी. इनमें से एक हिस्से पर सड़क की चौड़ाई के बारे में उच्चतम न्यायालय में मामला था, जिसके कारण ये आगे नहीं बढ़ पा रही थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर: पुंछ के सुरनकोट में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
    Next Article जामताड़ा:कुंडहित के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय धोबना अक्सर रहता है बंद, कार्रवाई कराने की मांग

    Related Posts

    जामताड़ा:बिक्रमपुर तथा बड़ा आकना बालू घाट हे रोजाना 50 ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू की पश्चिम बंगाल के लिए हो रही है तस्करी

    April 29, 2026

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा:बिक्रमपुर तथा बड़ा आकना बालू घाट हे रोजाना 50 ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू की पश्चिम बंगाल के लिए हो रही है तस्करी

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.