Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का किया लोकार्पण, लाइव प्रसारण देख जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाये हर- हर महादेव के नारे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड राजनीति

    पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का किया लोकार्पण, लाइव प्रसारण देख जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाये हर- हर महादेव के नारे

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का किया लोकार्पण, लाइव प्रसारण देख जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाये हर- हर महादेव के नारे।
    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण सोमवार को वाराणसी में किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में दिव्य काशी- भव्य काशी के सीधा प्रसारण देखने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। महानगर के सभी मंडलों के प्रमुख मंदिरों पर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोकार्पण समारोह के सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा बारीडीह मंडल अंतर्गत सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में एलईडी स्क्रीन और साउंड सिस्टम के साथ लोकार्पण समारोह का लाइव प्रसारण किया गया। इस विशेष अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विशेष रूप से सम्मिलित हुए और कार्यकर्ताओं के संग लोकार्पण समारोह को देखा। इससे पहले, सूर्य मंदिर के पुरोहितों एवं पुजारियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं, पुजारियों द्वारा शंखनाद और मंत्रोच्चार के साथ लोकार्पण समारोह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हर हर महादेव, हर हर गंगे के नारे से मंदिर परिसर गुंजायमान रखा।
    इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 352 वर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में काशी विश्वनाथ धाम का गौरव पुनः स्थापित हुआ है। उन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण पर राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता और धर्म प्रेमी बंधुओं की ओर से पीएम मोदी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर सांस्कृतिक परंपराओं और उच्चतम आध्यात्मिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक रहा है। उन्होंने काशी को देश की सांस्कृतिक राजधानी बताते हुए कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर न केवल भारत बल्कि विदेशों से भी पर्यटकों के आकर्षिण का केंद्र रहा है। काशी विश्वनाथ धाम शांति और सद्भाव का प्रतीक है। आज काशी समेत पूरे देशवासियों के लिए यह बहुत बड़ा अवसर है, जब काशी की महिमा व महत्ता और समृद्ध होने जा रही है।
    वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि बाबा विश्वनाथ मंदिर के कॉरिडोर का लोकार्पण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की संस्कृति को और मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की महान पुरातन संस्कृति को पूरी दुनिया में पुन: प्रतिष्ठित किया है।
    इस अवसर पर चंद्रशेखर मिश्रा, अनिल सिंह, संजीव सिंह, भूपेन्द्र सिंह, बबूआ सिंह, राकेश सिंह, संतोष ठाकुर, अमरजीत सिंह राजा, नीलू झा, अखिलेश चौधरी, कुमार अभिषेक समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारायणपुर, नाला, करमाटाड एवं कुंडहित एवं नगर पंचायत जामताड़ा में आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया पंचायत/वार्ड स्तरीय शिविर
    Next Article भूकंप के तेज झटकों से हिला इंडोनेशिया, सुनामी की चेतावनी जारी

    Related Posts

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    June 18, 2026

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    June 18, 2026

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

    ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.