Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेजस्वी यादव के अंतरजातीय विवाह के समर्थन में उतरे सुशील कुमार मोदी, कह दी बड़ी बात
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    तेजस्वी यादव के अंतरजातीय विवाह के समर्थन में उतरे सुशील कुमार मोदी, कह दी बड़ी बात

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के अन्तर्राजातीय विवाह को लेकर भले उनके मामा साधु यादव विरोध कर रहे हैं लेकिन इस शादी का बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने खुलकर समर्थन किया है. सुशील मोदी ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में तेजस्वी को अंतरजातीय विवाह करने को लेकर बधाई दी और कहा कि उन्होंने बहुत बड़ा काम किया है. मोदी ने कहा कि तेजस्वी ने हिम्मत करके ऐसा किया है और तेजस्वी ने जो मानक बनाया उसे राजद के दूसरे लोग भी फॉलो करें.

    सुशील कुमार मोदी ने कहा कि गलत क्या है. मैंने भी अंतरजातीय विवाह किया था. सुशील मोदी ने यहां तक कहा कि सरकार अन्तर्राजातीय विवाह को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार प्रोत्साहन राशि देती है और अगर तेजस्वी यादव आवेदन करेंगे तो उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा. इस दौरान मोदी से जब तेजस्वी के बहूभोज में जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर मुझे उस भोज में आमंत्रण मिलता है तो मैं भी बहूभोज में जरूर जाऊंगा.मालूम हो कि तेजस्वी यादव ने दिल्ली में अपनी बचपन की दोस्त रेचल से शादी रचाई है. तेजस्वी की इस शादी को लेकर बिहार में सियासत गरमा गई है और खुद उनके सगे मामा साधु यादव ही इस शादी के विरोध में न केवल खुद बयान दे रहे हैं बल्कि लालू परिवार के इस फैसले के खिलाफ लगातार कई संगीन आरोप लगा रहे हैं. तेजस्वी यादव की शादी के बाद पटना में रिसेप्शन होना है लेकिन रिसेप्शन कब होगा, इसको लेकर अभी तारीखों का ऐलान नहीं हो सका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में चुनाव हारने पर बौखलाया मुखिया प्रत्याशी, दलित मतदाताओं की पिटाई कर थूक चटवाया
    Next Article RIMS के न्‍यूरो वार्ड से गायब मरीज का 4 दिन बाद मिला शव, परिजनों ने लगाया अंग गायब होने का आरोप

    Related Posts

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.