Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विजय रैली के बाद आज से दिल्ली के बॉर्डर होंगे खाली, जाने से पहले सीमाओं की सफाई करेंगे किसान
    Breaking News Headlines

    विजय रैली के बाद आज से दिल्ली के बॉर्डर होंगे खाली, जाने से पहले सीमाओं की सफाई करेंगे किसान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सरकार के आश्वासन और संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार को किसान आंदोलन स्थगित करने का ऐलान कर दिया था. हेलीकॉप्टर क्रैश में CDS रावत और अन्य आर्मी अफसर और जवानों की मौत के चलते किसानों ने शुक्रवार को अपनी जीत का जश्न नहीं मनाया था लेकिन आज यानी 11 दिसंबर को बॉर्डर खाली करने से पहले किसान ‘विजय दिवस’ मना रहे हैं. घर लौटने से पहले बॉर्डर पर ही किसान एक संगठन एक ‘विजय रैली’ का भी आयोजन कर रहे हैं. बता दें कि गुरुवार से ही दिल्ली की सीमाओं से किसानों की वापसी का दौर शुरू हो गया. बाकी बचे हुए किसान आज गाजे बाजे के साथ अपनी जीत का जश्न मनाते हुए विजय रैलियां निकालेंगे और अपने घरों की ओर निकल जाएंगे.

    जश्न में शामिल होने के लिए पंजाब और हरियाणा से करीब 500 ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ किसान कुंडली पहुंचे है. आज सुबह सबसे पहले किसान अरदास में शामिल हुए और फिर लंगर चलाया जा रहा है. लंगर के तुरंत बाद जुलूस के रूप में किसानों के जत्थे रवाना होंगे. संयुक्त किसान मोर्चा ने वीरवार को सरकार के साथ सहमति बनने के बाद आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी थी और शनिवार से वापसी का एलान किया था. बॉर्डर पर बचे किसानों ने सामान की पैकिंग का काम पूरा कर लिया है और वह रवाना होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. जीटी रोड पर जाम की आशंका को देखते हुए किसानों ने अलग-अलग जत्थों में निकलने का फैसला किया है.

    जाने से पहले साफ़-सफाई करेंगे किसान

    किसानों का कहना है कि धरनास्थल छोड़ने से पहले वह साफ-सफाई करेंगे, ताकि उनके जाने के बाद किसी को परेशानी न हो. वहीं, दिल्ली सरकार सीमाओं के खाली होने के बाद अधिकारियों से सर्वे कराकर टूटी-फूटी सड़कों को ठीक कराएगी. तीन कृषि कानून वापसी व अन्य मांगों को सरकार की ओर से मंजूर किए जाने पर किसानों ने लौटने की तैयारी शुरू कर दी है. एक ओर जहां सामान बांधने की तैयारी हो रही है वहीं, लंगर सेवा समेत मिठाइयां बांट रही हैं. शुक्रवार को गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया. साथ ही, आंदोलनकारियों को लंगर सेवा देने के साथ अन्य लोगों को भी लंगर छकाया.

    किसानों का कहना है कि बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसानों के रुकने की वजह से कई तरह के बंदोबस्त किए गए थे. इससे आसपास गंदगी भी हो गई थी, जाने से पहले बॉर्डर के आसपास जहां भी गंदगी हुई है, उसे किसान संगठन पूरी तरह साफ करेंगे, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी न हो. वहीं, जिन स्वचलित शौचालयों को लाया गया था, उन्हें भी वापस भेज दिया जाएगा. आंदोलन स्थल पर समूह बनाकर सफाई की जाएगी.

    9 जनवरी से शुरू हुआ सिलसिला

    बॉर्डर से किसानों की वापसी का सिलसिला गुरुवार शाम को ही शुरू हो गया था. जिनके पास कम सामान था वे मोर्चा की घोषणा के बाद ही दिल्ली की सीमा छोड़कर चले गए थे. बहुत से किसान ऐसे हैं जिन्होंने ठहरने के लिए बड़े बड़े मंच तैयार किए थे. उन्हें हटाने और सब सामान समेटने में पूरा दिन लग गया. शुक्रवार को भी सिंघू बॉर्डर पर बहुत सारे किसान संगठन ट्रैक्टरों में सामान लादकर रवाना हो गए. बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों की आवाजाही से ट्रैफिक जाम भी हुआ.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में ओमिक्रोन वेरिएंट के अब तक 32 केस दर्ज, मुंबई में रैली और मोर्चा निकालने पर लगी रोक
    Next Article शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.