Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाथन लॉयन 400 विकेट लेने वाले 7वें स्पिनर, स्ट्राइक रेट भज्जी-कुंबले से बेहतर
    Breaking News Headlines खेल

    नाथन लॉयन 400 विकेट लेने वाले 7वें स्पिनर, स्ट्राइक रेट भज्जी-कुंबले से बेहतर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2021Updated:December 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के नाथन लॉयन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे कर लिए हैं. ऑफ स्पिनर लॉयन ने एशेज सीरीज में यह उपलब्धि अपने नाम की. नाथन लॉयन ने इंग्लैंड के डेविड मलान को अपना 400वां शिकार बनाया. लॉयन 400 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के 7वें स्पिनर हैं. अब तक कुल 17 गेंदबाज 400 टेस्ट विकेट ले चुके हैं. नाथन लॉयन ऑस्ट्रेलिया के तीसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने 400 विकेट का सफर तय किया है.

    34 साल के नाथन लॉयन पहले गैर-एशियाई ऑफ स्पिनर हैं, जिन्होंने 400 टेस्ट विकेट झटके हैं. अब तक कुल 7 स्पिनर 400 या इससे अधिक टेस्ट विकेट ले चुके हैं. इनमें से 3 स्पिनर तो भारत के ही हैं. भारत के लेग स्पिनर अनिल कुंबले और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन व हरभजन सिंह ऐसा कर चुके हैं. कुंबले तो 600 से ज्यादा टेस्ट विकेट ले चुके हैं. हालांकि, जब स्ट्राइक रेट की बात आती है तो नाथन लॉयन भारतीय दिग्गजों अनिल कुंबले और हरभजन सिंह से आगे निकल जाते हैं. रविचंद्रन अश्विन और नाथन लॉयन के विकेट लेने के स्ट्राइक रेट में ज्यादा अंतर नहीं है.
    400 से ज्यादा विकेट लेने वाले 17 गेंदबाजों में सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट डेल स्टेन (42.3 ) का है. दक्षिण अफ्रीका के स्टेन ने तकरीबन हर 42 वीं गेंद पर विकेट लिए. वे एकमात्र गेंदबाज है जिनका स्ट्राइक रेट 50 से कम है. न्यजीलैंड के रिचर्ड हैडली (50.8) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.

    नाथन लॉयन 64.3 की स्ट्राइक रेट और 32.07 की औसत से विकेट चटकाते हैं. नाथन सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट की लिस्ट में 15वें नंबर पर हैं. लेकिन इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि नाथन ने ज्यादातर गेंदबाजी ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर की है, जहां स्पिनरों के लिए कभी भी मदद नहीं होती. इस कारण नाथन को विकेट लेने के लिए ना सिर्फ ज्यादा जोर लगाना पड़ता है, बल्कि ज्यादा इंतजार भी करना पड़ता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्कूली बच्चों को परोस दिया सड़ा हुआ खाना, गुस्साए छात्रों ने फेंके फूड पैकेट्स
    Next Article एयरटेल की सर्विस के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायत, वीआई दूसरे और जियो तीसरे नंबर पर

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.