Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के भाजयुमो जिला महामंत्री की हत्या पर विफ़रे प्रदेश अध्यक्ष, कहा आश्रितों को नौकरी व मुवावजा दे सरकार
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर के भाजयुमो जिला महामंत्री की हत्या पर विफ़रे प्रदेश अध्यक्ष, कहा आश्रितों को नौकरी व मुवावजा दे सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2021Updated:December 9, 2021No Comments8 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमन्त सरकार में अपराधियों का बोलबाला, भाजपा कार्यकर्ताओं पर टारगेट कर हो रहा हमला: दीपक प्रकाश

    जमशेदपुर के भाजयुमो जिला महामंत्री की हत्या पर विफ़रे प्रदेश अध्यक्ष, कहा आश्रितों को नौकरी व मुवावजा दे सरकार

    जमशेदपुर महानगर के भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज सिंह की हत्या पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमन्त सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिम्मत वाली हेमन्त सरकार में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। हेमन्त है तो मुसीबत है, हेमन्त है तो अपराधियों का बोलबाला है, हेमन्त है तो भ्रष्टाचार है, हेमन्त है तो अपराध है, हेमन्त है तो बढ़ता नक्सलवाद है, हेमन्त है तो खनिज संपदा की लूट है, हेमन्त है तो युवाओं पर, किसानों पर, महिलाओं पर अत्याचार है, हेमन्त है तो महंगाई की मार है, हेमन्त है तो प्रदेश की किस्मत खराब है, हेमन्त है तो कानून व्यवस्था खराब है जैसी कहावत बन गयी है।

    उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार में अपराधियों को कानून का डर नहीं रहा। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को टारगेट कर हमला किया जा रहा है। जमशेदपुर के भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज सिंह की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि सूरज सिंह के आश्रित को नौकरी व मुवावजा दे सरकार। उन्होंने कहा कि सूरज सिंह घर का इकलौता चिराग था जिसे हेमन्त सरकार की कानून व्यवस्था ने अपने आगोश में ले लिया। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार की गिरती हुई कानून व्यवस्था का आलम है कि जिस घर मे 12 दिसम्बर को बहन की डोली उठना था उसी घर मे दो दिन पूर्व भाई की अर्थी उठ रही है। इससे ज्यादा दुःखद और क्या हो सकता है।

    उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था में सुधार करे, हत्याओं के दौर इसी प्रकार से जारी रहा तो भाजपा सड़क पर आकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध से जनता में सरकार के खिलाफ जनाक्रोश है। सरकार अपराध पर लगाम लगाए।

    श्री प्रकाश ने कहा कि जमशेदपुर महानगर के युवा मोर्चा के महामंत्री सूरज सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण। ईश्वर से कामना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को सहनशक्ति प्रदान करें।
    इस शोक की घड़ी में पूरी पार्टी सूरज सिंह के परिवार के साथ खड़ी है।

    वहीं संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपराधियों द्वारा हमले में घायल भाजपा युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के कर्मठ कार्यकर्ता सूरज सिंह जी का निधन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखदाई है।
    भगवान दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
    भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज कुमार के निधन से भाजपा में शोक की लहर, पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर नेताओं ने दी अंतिम विदाई

    जमशेदपुर। मंगलवार को जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री सूरज कुमार ने गुरुवार को टाटा मेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले तीन दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे सूरज कुमार के गुरुवार सुबह निधन की खबर आते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गयी। भाजयुमो नेता सूरज कुमार की हत्या से शहर के भाजपाइयों में गहरा शोक और आक्रोश वयाप्त है। गुरुवार को सूरज कुमार के हरहरगुट्टू स्थित आवास पर भाजपा नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर नमन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष समेत दर्जनों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर नम आंखों से सूरज कुमार को अंतिम विदाई दी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। सूरज कुमार का गुरुवार दोपहर को पोस्टमार्टम के पश्चात पार्वती घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें पार्टी के हाजरों कार्यकर्त्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

    अपराध रोकने की दिशा में कड़े कदम उठाए सरकार, अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता ऐसे रवैये को बर्दाश्त नहीं करेंगे: रघुवर दास

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूरज कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधियों के हमले में घायल भाजयुमो जमशेदपुर के महामंत्री सूरज कुमार के निधन की दुखद सूचना से मन व्यथित है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिवारजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर समेत पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पिछले दो साल में हमले बढ़ गए हैं और सरकार-प्रशासन सुस्त पड़ा हुआ है। कहा कि सरकार कड़े कदम उठाए नहीं तो भाजपा कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    घटना की फ़ास्ट ट्रैक में सुनवाई कर, स्पीडी ट्रायल के माध्यम से शीघ्र सजा दिलाये प्रशासन: गुँजन यादव

    भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने सूरज कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवा, कर्मठ एवं संगठन के सच्चे सिपाही के रूप में सूरज कुमार की भरपाई निकट भविष्य में मुश्किल है। उन्होंने सूरज कुमार के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि संगठन के उभरते हुए जुझारू युवा नेता का यूँ असमय चले जाना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। युवा मोर्चा के अनेकों कार्यक्रम में अपनी कार्यकुशलता और व्यवहार से सूरज ने अपनी अलग पहचान बनाई। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने जिला प्रशासन से सूरज की हत्या में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा करे। पूरे शहर में अपराधियों के मन से प्रशासन का खौफ खत्म हो गया। जिससे आये दिन शहर में अपराधी घटना को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। गुँजन यादव ने जिला प्रशासन से घटना की फ़ास्ट ट्रैक में सुनवाई करने एवं स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को शीघ्र कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इस घटना में शामिल कोई भी दोषी बचने ना पाए चाहे वो जितने भी बड़े रसूखदार क्यों ना हो।

    *जमशेदपुर शहर मे लगातार 2 बर्षो से भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर हो रहे ,हत्याऔर हमला के बाद जिला प्रशासन होता है सक्रिय ।हत्या और हमला पे विराम लगाने का कारगर प्रयास करे जमशेदपुर जिला प्रशासन:-राकेश सिंह*

    *जमशेदपुर के भाजयुमो जिला महामंत्री की हत्या पर जमशेदपुर जिला भाजपा महामंत्री राकेश सिंह ने कहा जमशेदपुर जिला प्रशासन की नशे के खिलाफ ढीले ढाले कार्रवाई का नतीजा है, शहर मे लगातार बढ रहे अपराधीक धटनाऐ और हत्या* ।

    जमशेदपुर महानगर के भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज सिंह की हत्या पर भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर जिला महामंत्री ने जिला प्रशासन जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिम्मत वाली हेमन्त सरकार के जिला प्रशासन के कार्यकाल में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। हेमन्त है तो अपराधियों का बोलबाला है।राकेश सिंह ने कहा जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के पास समय नहीं की शहर का भ्रमण कर स्थिति का आकलन करे और सिटी पेट्रोलिग सिर्फ़ खना पूर्ति के लिए है।
    उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार में अपराधियों को कानून का डर नहीं रहा। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को टारगेट कर हमला किया जा रहा है। जमशेदपुर के भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज सिंह की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि सूरज सिंह के आश्रित को नौकरी व मुवावजा दे सरकार। उन्होंने कहा कि सूरज सिंह घर का इकलौता चिराग था जिसे हेमन्त सरकार की कानून व्यवस्था ने अपने आगोश में ले लिया।उन्होंने कहा अपनी कार्यशैली मे बदलाव लाये जिला प्रशासन अन्यथा अब बहुत जल्द भाजपा कार्यकर्ता बडे आंदोलन के माध्यम से लायेंगे बदलाव

    श्री सिंह ने कहा कि जमशेदपुर महानगर के युवा मोर्चा के महामंत्री सूरज सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण। ईश्वर से कामना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को सहनशक्ति प्रदान करें।
    इस शोक की घड़ी में पूरी पार्टी सूरज सिंह के परिवार के साथ खड़ी है।
    राकेश सिंह जिला महामंत्री भाजपा जमशेदपु

    प्रशासन शहर में कानुन का राज कायम करने में पूरी तरह विफल: प्रेम झा
    वहीं, भाजपा महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने भी सूरज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत कम समय में अपनी सक्रियता और प्रभावी योगदान से अपनी पहचान बनाने वाले सूरज कुमार की यादें सदैव जीवंत रहेगी। प्रेम झा ने जिला प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भय बिनु होइ न प्रीति” गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित पंक्तियों में प्रभु श्रीराम कहते है कि बिना भय के सम्मान नहीं होता, परन्तु जिला प्रशासन का भय ना तो यहाँ के बेलागम अपराधी में दिखता है और ना ही दिन दुगुनी, चार चौगुनी बढ़ते नशाखोरों में। पूरे शहर में प्रतिदिन चोरी, छिनतई एवं हत्या जैसे गंभीर अपराध भी अब सामान्य होने लगे है। आज अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों में कानून का भय नही रहा है। राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर कई महीनों बाद मामला दर्ज करने एवं अपने कुछ सत्ता के राजनीतिक आकाओं को खुश रखने में लगी प्रशासन, क़ानून का राज़ कायम करने में पूरी तरफ विफल रही है। पुलिस प्रशासन अपनी मशीनरी का उपयोग शहर में कानून का राज लाने में लगाये। उन्होंने कहा कि नशा के बढ़ते अवैध कारोबार को रोकने की कोई ठोस पहल ना हो पाना भी शहर में अपराध को बढ़ावा दे रही है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराकेश तिवारी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी समेत 11 अन्य सेना के सदस्यों के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.