सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी समेत 11 अन्य सेना के सदस्यों के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी समेत 11 अन्य सेना के सदस्यों के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर गहरा दुख शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के लिए जनरल रावत का निधन अपूरणीय क्षति है जीवन पर्यंत देश के लिए उनके योगदान को भुला नहीं जा सकता इस विषम परिस्थिति में देश एकजुट होकर खड़ा है उन्होंने कहा आज हमारे नेता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी का जन्मदिन है लेकिन इस हादसे के बाद उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति आदरणीय श्रीमती गांधी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं

