Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम घोषित, कोहली से छिनी वनडे की भी कप्तानी, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान
    Breaking News Headlines

    साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम घोषित, कोहली से छिनी वनडे की भी कप्तानी, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. 26 दिसंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और हनुमा विहारी की टीम में वापसी हुई है. साथ ही रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 टीम का कप्तान भी घोषित कर दिया गया है. स्टैंडबाय प्लेयर- नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर, अजरान नगवासवाला.

    साउथ अफ्रीका ने कर दी है अपनी टीम घोषित

    साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को अपनी 21 सदस्यीय टीम घोषित की थी. उनकी टीम इस प्रकार है- डीन एल्गर (कप्तान), तेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक, कगिसो रबाडा, सरेल एर्वी, बी. हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, एनरिक नॉर्ट्या, के. पीटरसन, रासी वैन डेर डूसन, काइल वेरीने, मार्को जैंसन, ग्लेंटन स्टुरमैन, प्रेनेलन सुब्रायेन, सिसांडा मगाला, रेयान रिकल्टन, डुआने ओलिवियर. 26 दिसंबर को सेंचुरियन में टेस्ट मुकाबले के साथ दौरे का आगाज होगा. इसके बाद 3 से 7 जनवरी तक जोहान्सबर्ग में दूसरा और 11 से 15 जनवरी के दौरान केपटाउन में आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा.

    क्यों खास है भारत साउथ अफ्रीका सीरीज?

    भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज उस वक्त होने वाली है, जब साउथ अफ्रीका की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के 30 साल पूरे हो रहे हैं. रंगभेद के कारण 1970 में आर्ईसीसी ने साउथ अफ्रीका पर प्रतिबंध लगा दिया था. 1991 में जब साउथ अफ्रीका ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी, तब भारत उसकी मेजबानी करने वाला पहला देश बना था. साउथ अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर कहा था, वर्षगांठ पर सम्मान समारोह 2 जनवरी 2022 को केपटाउन में होगा. यह समारोह साउथ अफ्रीका और भारत के मजबूत रिश्तों को भी पेश करेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविक्की कौशल और कटरीना की शादी पर नाम लिए बिना एज गैप लो लेकर बोल गईं कंगना
    Next Article देश में पिछले 24 घंटे में सामने आये कोरोना के 9,419 नए मामले, रिकवरी रेट हुआ 98.36 प्रतिशत

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.