Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नंबर पोर्ट कराना हुआ आसान, नहीं पड़ेगी SMS बेनिफिट ऑफर करने वाले प्लान्स की जरूरत
    Breaking News Headlines

    नंबर पोर्ट कराना हुआ आसान, नहीं पड़ेगी SMS बेनिफिट ऑफर करने वाले प्लान्स की जरूरत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 8, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टेलिकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स को पहले के मुकाबले काफी महंगा कर दिया है. इससे अब यूजर्स को कॉलिंग, डेटा और एसएमएस बेनिफिट के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. इसी बीच टेलिकॉम रेगुरेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई (TRAI) ने यूजर्स को थोड़ी राहत देने की कोशिश की है, जिससे अब यूजर्स के लिए नंबर पोर्ट कराना आसान हो गया है. ट्राई द्वारा किए गए बदलाव के बाद अब उन प्रीपेड प्लान के सब्सक्राइबर भी नंबर पोर्ट कराने का SMS भेज सकेंगे, जिन प्लान में कंपनियां फ्री SMS बेनिफिट ऑफर नहीं करतीं.

    पोर्ट कराने के लिए कराना पड़ता था SMS बेनिफिट वाले प्लान्स से रिचार्ज

    कंपनियां यूजर्स को कई ऐसे सस्ते प्लान ऑफर करती हैं, जिनमें डेटा और फ्री कॉलिंग तो मिलती है, लेकिन उनमें फ्री एसएमएस बेनिफिट नहीं दिया जाता है. ऐसे में इन प्लान्स के सब्सक्राइबर को नंबर पोर्ट कराने के लिए SMS बेनिफिट ऑफर करने वाले प्लान से रिचार्ज कराना पड़ता था, ताकि वे पोर्ट आउट मेसेज भेज सकें. ट्राई ने टेलिकॉम कंपनियों की इसी मनमानी पर अब लगाम लगा दी है और अब नंबर फ्री एसएमएस बेनिफिट न ऑफर करने वाले प्लान्स में भी नंबर पोर्ट करने का SMS भेजा जा सकेगा.

    रिलायंस जियो ने की थी ट्राई शिकायत

    टैरिफ हाइक होने के बाद वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने SMS बेनिफिट वाले सबसे सस्ते प्लान की कीमत को 179 रुपये कर दिया है. वहीं, दूसरी तरह जियो के SMS प्लान की शुरुआती कीमत 155 रुपये और एयरटेल के सबसे सस्ते एसएमएस प्लान की कीमत 128 रुपये है. इसी को देखते हुए जियो ने ट्राई से शिकायत की थी. जियो ने कहा कि वोडाफोन के प्लान सस्ते प्लान्स के सब्सक्राइबर्स को दूसरे नेटवर्क्स पर पोर्ट करने से रोकते हैं. जियो की इसी शिकायत के बाद अब फ्री एसएमएस ऑफर न करने वाले प्लान्स के सब्सक्राइबर भी 1900 पर नंबर पोर्ट कराने का SMS भेज सकेंगे.

    ऐसे करें अपने नंबर को पोर्ट

    अपने नेटवर्क ऑपरेटर को बदलने के लिए यानी नंबर पोर्ट कराने के लिए आपको ‘PORT’ टाइप करने के बाग एक स्पेस देकर अपना 10 अंको का मोबाइल नंबर लिखना होगा. अब इसके बाद आप उस ऑपरेटर को चुन सकते हैं, जिसकी सर्विसेज आप यूज करना चाहते हैं. ऑपरेटर के रिटेल स्टोर पर जाएं और पोर्टिंग फॉर्म भरने के बाद वैलिड पोर्ट आउट कोड बताएं. सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स को सबमिट करें और अगर कुछ पेमेंट जरूरी हो तो वह भी कर दें. इसके बाद आपको KYC की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीम इंडिया के चार स्टार खिलाड़ियों को लगी चोट, दक्षिण अफ्रीका जाना हुआ कैंसिल
    Next Article पहनते हैं मास्क तो ओमिक्रॉन से रहेंगे सुरक्षित ! स्टडी में दावा- 225 गुना कम हो जाता है खतरा

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.