Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहली बार संक्रमण के बाद तीन गुना जल्दी शिकार बनाता है ओमिक्रॉन: WHO साइंटिस्ट
    Breaking News Headlines

    पहली बार संक्रमण के बाद तीन गुना जल्दी शिकार बनाता है ओमिक्रॉन: WHO साइंटिस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि कोविड -19 के डेल्टा वेरिएंट की तुलना में, ओमिक्रॉन वेरिएंट में वायरस के पहले हमले के 90 दिन बाद फिर से संक्रमण की संभावना तीन गुना ज्यादा अधिक है. CNBC-TV18 से विशेष रूप से बात करते हुए, डॉ स्वामीनाथन ने कहा कि वेरिएंट पर विषाणु और इसके फैलने का डाटा मिलने में समय लगेगा, वर्तमान में वैज्ञानिक जो जानते हैं वह यह है कि दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन प्रमुख वेरिएंट है.स्वामीनाथन ने कहा, “डेल्टा वेरिएंट की तुलना में ओमिक्रॉन में संक्रमण के 90 दिनों के बाद फिर से संक्रमण तीन गुना अधिक आम है. फिलहाल ओमिक्रॉन संक्रमण की क्लीनिकल विशेषताओं को समझने के लिए अभी ये शुरुआती समय है. मामलों में वृद्धि और अस्पताल में भर्ती होने के बीच एक अंतराल है. यह बीमारी कितनी गंभीर है, यह जानने के लिए हमें अस्पताल में भर्ती होने की दरों का अध्ययन करने के लिए दो से तीन सप्ताह तक इंतजार करना होगा.”
    उन्होंने कहा, “दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. रिपोर्ट्स बताती हैं कि वहां इस स्ट्रेन से बच्चे ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका में टेस्टिंग भी बढ़ाई गई हैं.”स्वामीनाथन ने बताया कि वर्तमान में बच्चों के लिए कई टीके उपलब्ध नहीं हैं और केवल कुछ ही देशों ने बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू किया है और इसके कारण बच्चों में मामले बढ़ सकते हैं. उन्होंने कहा, “बच्चों के लिए बहुत सारे टीके उपलब्ध नहीं हैं और बहुत कम देश बच्चों का टीकाकरण कर रहे हैं. मामले बढ़ने पर बच्चों और असंक्रमित लोगों को अधिक संक्रमण हो सकता है. हम अभी भी डेटा का इंतजार कर रहे हैं ताकि बच्चों पर ओमिक्रॉन वेरिएंट के असर को खत्म किया जा सके.”
    स्वामीनाथन ने कहा, “हमें टीकाकरण पर एक व्यापक और विज्ञान आधारित दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है. यह वही वायरस है जिससे हम निपट रहे हैं और इसलिए इससे बचाव के उपाय वही होंगे. अगर हमें वेरिएंट वैक्सीन की जरूरत है, तो यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वैरिएंट में कितना ‘इम्यून एस्केप’ है.”

    उन्होंने कहा कि सभी देशों को उम्र और क्षेत्र के आधार पर वैक्सीन के आंकड़ों का अध्ययन करना चाहिए ताकि उन लोगों का आकलन किया जा सके जो वैक्सीनेशन से छूट गए हैं. स्वामीनाथन ने कहा संक्रमण को कम करने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीकाकरण करना प्राथमिकता होनी चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रैक्टिकल के बहाने नशा देकर 17 लड़कियों से रेप की कोशिश, दो स्कूल के मैनेजरों पर केस दर्ज
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 6, 2026

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    भारत का ‘गोवर्धन’ मॉडल: पर्यावरण संरक्षण और भूख मुक्ति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.